फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allu Arjun: जेल से रिहा होने के बाद चिरंजीवी से मिलने पहुंचे अल्लू अर्जुन, फूफा के साथ दूर किए गिले-शिकवे

Sun, 15 Dec 2024 07:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Allu Arjun: अभिनेता अल्लू अर्जुन ने रविवार को अपने फूफा मेगास्टार चिरंजीवी से मुलाकात की और उनकी मुलाकात की कई झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी-अल्लू अर्जुन - फोटो : एक्स
अभिनेता अल्लू अर्जुन रविवार को अपने फूफा मेगास्टार चिरंजीवी से मिलने उनके घर पहुंचे। चिरंजीवी के घर जाते हुए अभिनेता के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अल्लू अर्जुन को अपनी कार में चिरंजीवी के घर जाते हुए देखा गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अभिनेता का वायरल वीडियो
एक अन्य वीडियो में, अभिनेता अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और अपने बच्चों के साथ उनके घर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। नारंगी रंग की स्वेटशर्ट पहने अभिनेता को कार चलाते हुए देखा गया, जबकि स्नेहा उनके बगल में बैठी थीं। अर्जुन के जेल से रिहा होने के बाद चिरंजीवी की पत्नी सुरेखा शनिवार को उनके जुबली हिल्स स्थित घर पहुंचीं और उन्हें गले लगाती नजर आईं। इससे पहले शुक्रवार को उनकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद चिरंजीवी अपना समर्थन देने के लिए अभिनेता के घर गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम
13 दिसंबर को हुई गिरफ्तारी
अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के संध्या थिएटर में उनकी फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक महिला प्रशंसक की मौत के सिलसिले में 13 दिसंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्स पर शेयर किए गए वीडियो और फोटो में अल्लू अर्जुन पुलिस द्वारा उनके घर में घुसने और उनके बेडरूम तक पहुंचने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए दिखाई दे रहे थे।

4 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अल्लू अर्जुन ने जेल में काटी रात
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के समय उनकी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी, भाई अल्लू सिरीश और पिता, निर्माता अल्लू अरविंद मौजूद थे। गिरफ्तार कर अभिनेता को अदालत ले जाया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया। वहीं, उसी दिन शाम को हाईकोर्ट से अभिनेता को जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी और वह शनिवार की सुबह घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
क्या है पूरा मामला
अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की वजह 4 दिसंबर को हुई घटना थी, जब वह अपनी पत्नी स्नेहा और फिल्म की सह-कलाकार रश्मिका मंदाना के साथ पुष्पा 2: द रूल देखने के लिए संध्या थिएटर गए थे। इस यात्रा के कारण अफरा-तफरी मच गई, जिसकी वजह से 39 वर्षीय एक महिला प्रशंसक की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पुलिस का आरोप है कि उन्हें अल्लू अर्जुन के थिएटर में जाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई और उन्होंने उसके और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब तक इस मामले में चार गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें