फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने की 'दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024' की शुरुआत, दिल्ली में दिखा जबर्दस्त उत्साह

Sun, 27 Oct 2024 02:13 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Diljit Dosanjh Dil-Luminati India Tour 2024: मशहूर पंजाबी गायक सह अभिनेता दिलजीत दोसांझ इस वक्त अपने 'दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024' की यात्रा पर हैं। इसके तहत शनिवार को उन्होंने दिल्ली से इसकी शुरुआत की है, जिसमें फैंस के बीच उनका जबर्दस्त क्रेज देखा गया। 
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिलजीत दोसांझ ने अपने बहुप्रतीक्षित 'दिल-लुमिनाती इंडिया टूर 2024' की शुरुआत कर दी है। शनिवार को दर्शकों से भरे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लोकप्रिय पंजाबी गायक ने 'पंजाबी आ गए ओए' कहते हुए शानदार एंट्री की और अपने जोशीले गानो से लोगों में उत्साह पैदा कर दिया। ये उनके दिल्ली में दो दिवसीय कॉन्सर्ट का पहला दिन था, जिसमें उन्होंने अपने चार्ट बस्टर लवर, 5 तारा, डू यो नो आदि गानो से समा बांध दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम-@diljitdosanjh
दिलजीत ने कॉन्सर्ट से पहले लहराया राष्ट्रीय ध्वज 
शो को लेकर दिलजीत का काफी क्रेज फैंस के बीच देखा गया। काली पगड़ी, काले पोशाक और चश्मा पहने दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट की शुरुआत में राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इसके बाद उन्होंने झंडे के सामने सलामी दी, जिससे भीड़ में भी उत्साह पैदा हो गया। इस दौरान अभिनेता सह गायक ने फैंस को संबोधित करते हुए पूछा, "ओ, कि हाल दिल्ली वालों?"  इसके बाद उन्हें सुनने आए फैंस की भीड़ ने जोरदार जयकारे के साथ उन्हें जवाब दिया।

विज्ञापन

3 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत की शो की वजह से लगा लंबा ट्रैफिक जाम
पीटीआई के मुताबिक दिलजीत ने फैंस से कार्यक्रम के दौरान कहा, "दिल्ली शो पूरा भरा हुआ था, टिकटें बिक गईं। हमें केवल इतने समय के लिए अनुमति मिली, नहीं तो हम इसे लगातार तीन दिनों तक करते। धन्यवाद दोस्तों, आपके प्यार के लिए शुक्रिया।" अभिनेता के इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे ट्रैफिक जाम की शिकायत भी की गई। कई वीडियो मेों बारापुला पुल पर लंबी कतारें देखी गईं। जौमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल भी जाम में फेसे लोगों में शामिल थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस जाम की तस्वीर झलक दिखाते हुए एक वीडियो साझा कर लिखा, "दिलजीत के लिए जेएलएन स्टेडियम तक इतनी दूर चलना पड़ा। इतना ट्रैफिक!"
Rajpal Yadav: 'भूल भुलैया' की सफलता पर बोले राजपाल यादव, कहा- लोगों को पसंद आए इसके किरदार

4 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
बना भारतीय इतिहास का सबसे तेजी से बिकने वाला इवेंट 
दिलजीत के इस शो के लिए जबर्दस्त क्रेज दिख रहा है। कई लोगों को टिकट ऊंची कीमतों पर मिलें हैं, तो कई लोग टिकट न मिलने को लेकर शिकायत कर रहे हैं। उनके रविवार के शो के सभी टिकट लगभग बिकने वाले हैं। अब उनके लाउंज टिकट बचे हैं, जिनकी कीमत 32,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच है। रिपल इफेक्ट स्टूडियो और सारेगामा इंडिया द्वारा आयोजित, दिलजीत का ये कॉन्सर्ट भारतीय इतिहास में सबसे तेजी से बिकने वाला और सबसे ज्यादा कमाई करने वाला कॉन्सर्ट इवेंट बन गया है। जोमैटो लाइव ने इसकी टिकटिंग का काम संभाला है।Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने लिया नया फैसला, पड़ सकता है फिल्म के ओपनिंड डे कलेक्शन पर फर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम
10 शहरों में दिलजीत करेंगे परफॉर्म 
इस कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत ने शुक्रवार को दिल्ली आने की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने विमान और हवाई अड्डे से कई तस्वीरें साझा की थी। दिल्ली के इस शो के साथ वह अपने 10 शहरों के दौरे पर हैं, जो 29 दिसंबर को गुवाहाटी में एक भव्य समापन के साथ समाप्त होगा। हालांकि, इससे पहले वह हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता आदि जगहों पर परफॉर्म करेंगे। 


यूट्यूबर अरमान मलिक ने की तीसरी शादी, जानें क्यों तेज हुईं अटकलें?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें