प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम में अपने संघर्ष के दौर के बारे में प्रियंका ने कहा, 'यह एक ऐसी इंडस्ट्री थी जिसके बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। वहां के लोगों को मैं नहीं जानती थी। ऐसे दोस्त नहीं थे, जो सुबह दो बजे कॉल करें। वह बहुत महत्वपूर्ण था। मैं बहुत अकेली थी और यह बहुत डरावना अनुभव था। यह सब न्यूयॉर्क सिटी का किस्सा था, जो यूं भी एक चुनौतीपूर्ण शहर है। वह मेरी जिंदगी का एक काला दौर था'।