प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankacloset
निक ने प्रियंका की बनाई थी वीडियो
इस महीने की शुरुआत में, निक और प्रियंका ने लंदन में उनकी अमेजन प्राइम वीडियो एक्शन-कॉमेडी, 'हेड्स ऑफ स्टेट' के प्रीमियर में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक बैंगनी रंग के गाउन में, प्रियंका ने 'बैम बैम' गाने पर डांस किया। इस वीडियो को निक ने मोहब्बत से फिल्माया था। उन्होंने वीडियो पर लिखा, 'लंदन में हेड्स ऑफ स्टेट के प्रीमियर के लिए डेट नाइट।' वीडियो के आखिर में दोनों एक दूसरे से प्यार से गले मिले।