Priyanka Chopra: रविवार को प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ फैमिली टाइम बिताती हुई नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने निजी पलों की एक वीडियो साझा की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में संतुलन बनाकर चलती हैं। जहां, अभिनेत्री अपने काम की वजह से व्यस्त हैं, वहीं उनके पति निक जोनस भी अपने संगीत दौरे पर हैं। बावजूद इसके अभिनेत्री ने अपने परिवार के लिए समय निकाल ही लिया। अभिनेत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती और पति के साथ ठंड के रविवार का मजा लेते हुए तस्वीरें साझा की।
फैमिली टाइम को कैमरे में किया कैद
प्रियंका चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अक्सर अपनी निजी जिंदगी की तस्वीरें और अपडेट साझा करती रहती हैं। रविवार को अभिनेत्री ने अमेरिकी गायक-अभिनेता निक जोनास और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ फैमिली टाइम बिताया। वह एक पार्क में गए। अभिनेत्री ने अपने इन पलों को कैमरे में कैद किया। Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ के शो में शराब परोसने पर लगा प्रतिबंध, पुणे कॉन्सर्ट से ठीक पहले लिया गया फैसला
निक ने प्रियंका को लगाया गले
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्रियंका ने सबसे पहले लंदन में आएएक हल्के तूफान की एक झलक दिखाई, जिसने वहां की प्रकृति को और भी खूबसूरत बना दिया। इसके बाद अभिनेत्री ने निक के साथ अपने प्यारे, आरामदायक पलों का आनंद लेते हुए एक मनमोहक वीडियो साझा किया। जब उन्होंने वीडियो लिया तो उनके गायक पति ने उन्हें गले लगा लिया।
बेटी के साथ खेलते नजर आए निक
साझा की गई तस्वीरों में से एक ने सभी का दिल जीत लिया। एक तस्वीर में देखा गया कि निक के साथ उनकी बेटी मालती खेलती हुई नजर आईं। मालती के हाथ में पार्क से उठाई हुई एक लकड़ी है, जिसे वह अपने पिता निक को दिखा रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह इन दिनों सिटाडेल के दूसरे सीजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस सीरीज की शूटिंग चल रही है। इसके अलावा वे हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ में भी नजर आएंगी। Bigg Boss 18: बिग बॉस शो से बाहर हुईं एलिस कौशिक, फूट-फूटकर रोईं ईशा सिंह