फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर काजल अग्रवाल और नयनतारा तक, इन अभिनेत्रियों ने कई फिल्म इंडस्ट्रीज में कमाया नाम

Wed, 25 Mar 2026 08:51 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actress Who Worked In Many Industries: कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड के अलावा दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करके नाम कमाया है। कुछ ने तो हॉलीवुड तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा, नयनतारा, काजल अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
भारत में कई अभिनेत्रियां जहां एक ही भाषा तक सीमित रहती हैं, वहीं कई ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जिन्होंने अपनी मातृ भाषा के अलावा कई दूसरी भाषाओं में काम करके नाम कमाया है। इन अभिनेत्रियों ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हॉलीवुड में करियर बनाया है। कई अभिनेत्रियों ने दर्शकों के हिसाब से खुद को ढाला है। आइए इन कलाकारों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
ऐश्वर्या राय - फोटो : PTI
ऐश्वर्या राय
अलग-अलग इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों में से एक, ऐश्वर्या राय बच्चन ने कई भाषाओं में काम किया है। उन्होंने 'इरुवर' और 'जीन्स' जैसी तमिल फिल्मों से तारीफें बटोरीं। इसके बाद 'देवदास' और 'जोधा अकबर' जैसी हिंदी फिल्मों में शानदार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने 'प्रोवोक्ड' और 'द पिंक पैंथर 2' में अभिनय करके वैश्विक मंचों पर पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा
अलग-अलग इंडस्ट्री में सफलता का एक और बड़ा उदाहरण प्रियंका चोपड़ा जोनस हैं। उन्होंने तमिल फिल्म 'थमीजान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बाद में 'फैशन' और 'डॉन' जैसी हिंदी फिल्मों के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक बन गईं। इसके बाद उन्होंने 'क्वांटिको' और 'बेवॉच' जैसे प्रोजेक्ट्स से हॉलीवुड में नाम कमाया।

4 of 6
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा
नयनतारा साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने तमिल फिल्म 'टेस्ट' और 'राजा रानी' में अभिनय किया। तेलुगु में 'लक्ष्मी' और 'गॉडफादर' से तारीफें बटोरीं। वहीं हिंदी में शाहरुख खान के साथ 'जवान' में उन्होंने काम किया। इसके अलावा उन्होंने मलयामल और कन्नड़ भाषा में काम करके अपनी पहचान बनाई है। 
विज्ञापन

5 of 6
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna
रश्मिका मंदाना
युवा सितारों में, रश्मिका मंदाना तेजी से एक पैन-इंडिया सेंसेशन बनकर उभरी हैं। उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में अपनी यात्रा 'किरिक पार्टी' से शुरू की, 'गीता गोविंदम' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी तेलुगु फिल्मों से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने 'एनिमल' जैसी हिंदी फिल्म से बॉलीवुड में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काजल अग्रवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajalaggarwalofficial
काजल अग्रवाल
दक्षिण भारतीय सिनेमा का एक जाना-माना चेहरा, काजल अग्रवाल ने तेलुगू और तमिल फिल्मों में जबरदस्त सफलता हासिल की है। उन्होंने साउथ में 'मगधीरा' और 'थुप्पक्की' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। इसके बाद वह 'सिंघम' जैसी हिंदी फिल्म में भी नजर आई हैं। इस तरह उन्होंने कई फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने फैंस की एक बड़ी जमात तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें