फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prithviraj Sukumaran: हिंदी फिल्मों में अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं पृथ्वीराज, सूची में शामिल हैं ये नाम

Wed, 16 Oct 2024 08:12 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीराज सुकुमारन एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी भारतीय कलाकार हैं। वह एक अभिनेता होने के साथ-साथ निर्देशक, निर्माता, गायक और एक्शन कोरियोग्राफर भी हैं। सुकुमारन मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करते नजर आते हैं, लेकिन वह हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी दिखे हैं। उन्होंने कई हिंदी भाषा की बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। जहां उनके कार्य की काफी प्रशंसा भी की गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @पृथ्वीराज सुकुमारन
पृथ्वीराज सुकुमारन का जन्म 16 अक्टूबर 1982 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ। पृथ्वीराज के माता-पिता अभिनेता सुकुमारन और मल्लिका हैं। अभिनेता ने साल 2002 में मलयालम फिल्म ‘नंदनम’ से अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत की। अभिनेता ने सिनेमा की दुनिया में अतुलनीय योगदान दिया, जिसकी वजह से उनकी गणना युवा सितारों में होने लगी। आज पृथ्वीराज सुकुमारन अपना 42 जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उनके हिंदी फिल्मों में योगदान के बारे में जानेंगे।
क्या बनेगा सूर्या की 'कंगुवा' का सीक्वल? निदेशक ने किया खुलासा
 
 
विज्ञापन

3 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
अइय्या
साल 2012 में फिल्म ‘अइय्या’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में नजर आएं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। फिल्म को लेकर समीक्षकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी।

 

4 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
औरंगजेब
हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘औरंगजेब’ में भी पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आए। इस फिल्म में अभिनेता ने एसीपी आर्य फोगाट की भूमिका निभाई है। यह फिल्म वर्ष 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म को लेकर दर्शकों और आलोचकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, पृथ्वीराज को भी सराहा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही।

 
विज्ञापन

5 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
नाम शबाना
शिवम नायर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नाम शबाना’ में भी पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनय कर चुके हैं। यह फिल्म 2015 की फिल्म बेबी का प्रीक्वल है जिसमें तापसी पन्नू शबाना खान की भूमिका में नजर आती हैं। पृथ्वीराज ने इस फिल्म में भी अहम भूमिका निभाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : इंस्टाग्राम @therealprithvi
बड़े मियां छोटे मियां
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में पृथ्वीराज के किरदार को लेकर काफी चर्चा रही। इस फिल्म में सुकुमार ने खलनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये था। यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है।
Thalapathy 69: 'दलपति 69' में इस किरदार में नजर आएंगे विजय! अभिनेता की आखिरी फिल्म पर अटकलें तेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें