फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanvikaa: 'काश इनसाइडर होती या बैकग्राउंड मजबूत होता', इंडस्ट्री में संघर्ष पर छलका 'पंचायत' की रिंकी का दर्द

Sat, 21 Jun 2025 11:22 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanvikaa On Industry Struggles: प्राइम वीडियो की 'पंचायत' सीरीज में रिंकी की भूमिका निभाकर लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री सानविका ने हाल ही में अपने संघर्ष को याद किया। उनका कहना है कि काश इंडस्ट्री में वे इनसाइडर होतीं।
विज्ञापन
1 of 5
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री सानविका ने प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत' में रिंकी का रोल अदा कर खूब लोकप्रियता हासिल की है। चौथे सीजन में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) के साथ उनकी लव स्टोरी बढ़ती नजर आएगी। हाल ही में सानविका ने इंडस्ट्री में अपने संघर्ष पर बात की। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम
इनसाइडर होने की जताई इच्छा
सानविका आउटसाइडर हैं। उन्होंने 'पंचायत' सीरीज में रिंकी के रोल के जरिए पहचान बनाई है। मगर, इस रास्ते उन्हें खूब संघर्ष करना पड़ा है। उनका हालिया पोस्ट यही इशारा कर रहा है, जिसमें वे खुद के इनसाइडर होने की कामना कर रही हैं। सानविका का कहना है कि काश वे इनसाइडर होतीं या फिर एक मजबूत बैकग्राउंड से होतीं।
विज्ञापन

3 of 5
सानविका - फोटो : इंस्टाग्राम
बोलीं सानविका- ... तो आसान होतीं चीजें
सानविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे लिखती हैं, 'कभी-कभी यह सोचती हूं कि काश मैं एक इनसाइडर होती। या किसी बहुत मजबूत बैकग्राउंड से आई होती तो चीजें बहुत आसान होतीं। शायद ऐसा होता, मुझे नहीं मालूम। शायद  सम्मान पाने और समान व्यवहार पाने जैसी बुनियादी चीजें आसान होतीं। संघर्ष और बराबरी की लड़ाई थोड़ी कम होती'। 

4 of 5
पंचायत 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
फुलेरा में होगा प्रधानी का चुनाव
बता दें कि सानविका का असली नाम पूजा सिंह है। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन दस्तक देने वाला है। इस बार सीरीज में फुलेरा गांव में प्रधानी का चुनाव देखने को मिलेगा। मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। 

Anupam Kher: US के टाइम्स स्क्वायर पर 10 हजार लोगों के साथ मनाया गया योग दिवस, अनुपम खेर ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगा चौथा सीजन?
'पंचायत सीजन 4' 24 जून से स्ट्रीम होगा। शो में जितेंद्र कुमार सचिव की भूमिका में नजर आएंगे। शो के चौथे सीजन में भी नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे सितारे नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें