फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratibha Ranta: ‘लापता लेडीज’ का बुलबुला फूटने का दिखा सीधा असर, जानिए कहां अटकी प्रतिभा रांटा की अगली फिल्म

Mon, 21 Apr 2025 02:23 PM IST
आराध्य त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Pratibha Ranta Upcoming Movie: फिल्म ‘लापता लेडीज’ से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री प्रतिभा रांटा, इतनी बड़ी हिट देने के बाद भी अभी तक अपनी अगली फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। जानिए आखिर इसके पीछे क्या है वजह।
विज्ञापन
1 of 4
प्रतिभा रांटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अब जबकि ये साफ हो चुका है कि आमिर खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर तक पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया और फिल्म की कास्ट को भी इस फिल्म के ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से भेजे जाने की खबर पहले ही लग चुकी थी, तो इस फिल्म का पूरा हाइप झाग की तरह नीचे बैठ गया है। फिल्म की निर्देशक किरण राव की कोई अगली फिल्म अब तक घोषित नहीं हुई है। और तो और फिल्म की लीड कलाकार प्रतिभा रांटा की अगली फिल्म भी बताते हैं कि इसी चक्कर में अटक गई है।
विज्ञापन

2 of 4
लापता लेडीज की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वैसे तो ऑस्कर तक चक्कर लगा आई आमिर खान की कंपनी की फिल्म ‘लापता लेडीज’ के कलाकार आईफा अवार्ड्स में नजर आने के बाद फिर से अपने अपने काम में लग गए हैं। फिल्म के हीरो स्पर्श श्रीवास्तव फिर से वेब सीरीज पर लौट आए हैं। उनकी नई वेब सीरीज ‘दुपहिया’ की तारीफ भी खूब हो रही है। अनुपम खेर की कमाल की फिल्म ‘सिग्नेचर’ से फिल्म निर्माण में वापसी करने वाले निर्माता के सी बोकाडिया ने स्पर्श श्रीवास्तव को लेकर साउथ सिनेमा की एक चर्चित फिल्म की रीमेक बनाने का प्लान बनाया था, लेकिन ‘लापता लेडीज’ पर लगे दाग के बाद वह भी इस योजना को तिलांजलि देने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतिभा रांटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं फिल्म में जया त्रिपाठी और पुष्पा रानी नामों के साथ दो अलग अलग पहचाने जीने वाली अभिनेत्री प्रतिभा रांटा पर इन दिनों सबकी नजर है। लेकिन, उनकी अगली फिल्म की आधिकारिक रिलीज का एलान न होने से वह भी परेशान हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा रांटा ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ के तुरंत बाद अपनी अगली फिल्म अनुभूति कश्यप के निर्देशन में शुरू की थी। फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा भी एक अहम भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग खत्म हुए करीब चार महीने पूरे होने को है, पर न तो अब तक फिल्म का नाम सामने आया है और न ही इसकी रिलीज डेट।
विज्ञापन

4 of 4
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘लापता लेडीज’ से जिस एक कलाकार को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है वह हैं इस फिल्म में दारोगा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रवि किशन। रवि किशन के पास इन दिनों नए प्रस्तावों की लाइन लगी हुई है और आने वाले दिनों में उन्हें लेकर कुछ चौंकाने वाले एलान भी होने वाले हैं। उनकी हिट वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन भी बताते हैं जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें