फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prajakta-Vrishank Wedding: प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल ने लिए सात फेरे, देखें शादी की तस्वीरें

Tue, 25 Feb 2025 10:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prajakta-Vrishank Wedding: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर प्राजक्ता कोली ने वृषांक कनल के साथ शादी कर ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए देखते हैं...
 
विज्ञापन
1 of 5
प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर प्राजक्ता कोली ने मंगलवार को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक कनल के साथ एक भव्य समारोह में शादी कर ली। कपल कई वर्षों से एक साथ थे। उन्होंने एक खूबसूरत शादी का जश्न मनाया। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने शादी की तस्वीर शेयर की। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
शेयर की शादी की तस्वीरें
प्राजक्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की मनमोहक तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में उनके खास दिन की झलक दिख रही है। शादी की शेयर की गई तस्वीरों में, प्राजक्ता एक शानदार हल्के भूरे रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस बीच उनके दूल्हे वृषांक ने क्लासिक ऑफ-व्हाइट शेरवानी में अपनी दुल्हन के खूबसूरत लुक से खुद को मैच किया। 


यह खबर भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi Day 5 BO: बॉक्स ऑफिस पर हिचकोले लेने लगी अर्जुन-रकुल-भूमि की फिल्म, जानें आज की कमाई
विज्ञापन

3 of 5
प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
एक-दूजे के साथ लिए फेरे
एक तस्वीर में कपल एक दूसरे का हाथ पकड़े पारंपरिक फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वह  दोनों गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये पल शादी की खूबसूरती को उजागर करते हैं। 


यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Collection Day 12: 'छावा' ने मंगलवार को किया दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों का शिकार, बटोर डाले इतने करोड़

4 of 5
प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
13 साल डेट करने के बाद की शादी
प्राजक्ता ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में बताया था कि वह और वृषांक 13 साल से एक साथ हैं। जब प्राजक्ता 18 साल की थीं और वृषांक 22 साल के थे, तब उन दोनों की मुलाकात हुई थी। ये 13 साल दोनों के लिए काफी उतार चढ़ाव भरे रहे, लेकिन उनका प्यार इन परेशानियों को पार करता गया। प्राजक्ता ने कहा कि इतने साल बीत जाने के बाद अब वे शादी करना जरूरी समझती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्राजक्ता कोली और वृषांक कनल शादी - फोटो : इंस्टाग्राम
प्री-वेडिंग की तस्वीरें की शेयर
शादी से पहले प्राजक्ता ने अपनी प्री-वेडिंग की तस्वीरें भी शेयर की थी। उन्होंने अपनी हल्दी और मेहंदी समारोह के तस्वीरें भी शेयर की थी। इन तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। अंत में आज दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें