बीते साल 'पठान', 'जवान', ‘गदर 2’, ‘द केरल स्टोरी’ और 'एनिमल' जैसी एक्शन फिल्में देख चुके दर्शकों को इस साल के पहले महीने में रिलीज फिल्म ‘फाइटर’ ज्यादा पसंद नहीं आई। एक तो इस फिल्म में हीरोगिरी बिल्कुल नहीं दिखी, दूसरे फिल्म का कथानक इसके ठीक पहले रिलीज हो चुकी फिल्म ‘तेजस’ जैसा ही नजर आया। लेकिन, एक्शन के दीवानों के लिए अभी तो ये बस इस साल की शुरुआत है। इस साल एक्शन फिल्मों में भी काफी विविधता दिखने वाली है। विद्युत जामवाल से लोगों को एक्शन में कुछ नया दिखाने की उम्मीदें हैं। अदा शर्मा का नया रूप भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। लेकिन, एक्शन का असल धमाका इस साल जिन दो फिल्मों में दिखने वाला है, वे दोनों एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं, कौन सी हैं ये दो फिल्में, आइए जानते हैं इस साल रिलीज की कतार में लगीं इन टॉप 10 फिल्मों के जरिये।