The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' का प्रदर्शन हाल ही में संसद सभागार में किया गया। इस विशेष स्क्रीनिंग में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और तमाम एनडीए सांसद सहित दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
1 of 7
स्क्रीनिंग में (बाएं से दाएं) मनोहर लाल, जीतन राम मांझी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया जैसे राजनेता मौजूद रहे।
- फोटो : एक्स
सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। यहां मेकर्स ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की थी। इस स्क्रीनिंग में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री और सांसद भी पहुंचे। इस विशेष अवसर पर फिल्म की स्टार कास्ट से विक्रांत मैसी, राशि खन्ना, रिद्दी डोगरा समेत मेकर्स भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 7
पीएम मोदी ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : एक्स
पीएम मोदी ने की फिल्म और टीम की तारीफ
स्क्रीनिंग में पीएम मोदी के अलावा मनोहर लाल, जीतन राम मांझी, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा और मनसुख मांडविया जैसे राजनेता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर फिल्म की स्क्रीनिंग की झलकियां साझा कीं।
कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग में एनडीए के साथी सांसदों के साथ शामिल हुआ। मैं फिल्म के निर्माताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं।' वहीं, पीएम मोदी के साथ बैठकर फिल्म देखने पर एक्टर विक्रांत मैसी ने भी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
3 of 7
पीएम मोदी ने देखी 'द साबरमती रिपोर्ट'
- फोटो : एक्स
गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म
इस स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नजर आईं। यह फिल्म 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के कोच में आग लगने की घटना पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फिल्म की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा था कि फर्जी कहानी केवल सीमित समय तक ही चल सकती है। वहीं, फिल्म देखने के बाद पीएम मोदी ने इसकी कहानी और कलाकारों के साथ टीम की भी तारीफ की।
4 of 7
विक्रांत मैसी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vikrantmassey
विक्रांत ने बताया करियर का सबसे अच्छा पल
मुख्य अभिनेता विक्रांत मैसी ने स्क्रीनिंग के बाद संवाददाताओं से कहा, 'मैंने प्रधानमंत्री और सभी कैबिनेट मंत्रियों और कई सांसदों के साथ फिल्म देखी। यह एक विशेष अनुभव था। मैं इसे शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मैं बहुत खुश हूं। यह मेरे करियर का सबसे अच्छा पल है, जब मुझे प्रधानमंत्री के साथ अपनी फिल्म देखने का मौका मिला।'
विज्ञापन
5 of 7
राशि खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम@raashiikhanna
राशि खन्ना बोलीं- आज का दिन खास
राशि खन्ना ने भी विक्रांत मैसी की बात दोहराते हुए इसे अपने जीवन का खास पल बताया। उन्होंने कहा, 'हमने यह फिल्म कई बार देखी है, लेकिन आज का दिन बहुत खास था, क्योंकि हमें इसे प्रधानमंत्री के साथ देखने का मौका मिला... यह एक अवास्तविक एहसास है। यह मेरे करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस फिल्म को कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है और अन्य राज्य भी इसे टैक्स फ्री करने की राह पर हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इसे बड़ी संख्या में देखेंगे।'
विज्ञापन
6 of 7
जितेंद्र
- फोटो : एक्स
जितेंद्र बोले- बेटी की वजह से पीएम के साथ फिल्म देखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखने के बाद अभिनेता जितेंद्र ने कहा, 'मैंने पीएम मोदी को बताया कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल बिताए हैं और पहली बार अपनी बेटी की वजह से मैंने उनके साथ फिल्म देखी है। पीएम मोदी ने मुझसे कहा कि मैं भी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली फिल्म देख रहा हूं।'
फिल्म पर क्या बोलीं हेमा मालिनी
भाजपा सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा है कि हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' 2002 में गुजरात के गोधरा में ट्रेन जलाने की घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करती है, जिसे सालों तक छिपा कर रखा गया था। संसद के शीतकालीन सत्र से अवकाश के दौरान रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा के दौरे पर मालिनी ने रूपम सिनेमा हॉल में फिल्म का मैटिनी शो देखा। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'द साबरमती रिपोर्ट' एक बहुत अच्छी फिल्म' थी और इस कार्यक्रम के बारे में कई गलतफहमियां दूर हो गईं।