फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 करोड़ से बस कुछ कदम दूर ‘ओजी’, पवन कल्याण की इस फिल्म ने दो हफ्ते में छापे इतने नोट; जानें कलेक्शन

Wed, 08 Oct 2025 10:34 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OG Indian Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'ओजी' शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
विज्ञापन
1 of 4
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

पवन कल्याणी अभिनीत 'दे कॉल हिम ओजी' ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म ने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये कमाए थे। 'ओजी' अब इंडियन कलेक्शन के मुताबिक एक रिकॉर्ड की ओर कदम बढ़ा रही है। यह फिल्म अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। आइए जानते हैं 'ओजी' ने दो हफ्ते में अभी तक कुल कितनी कमाई की।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

200 करोड़ से बस कुछ दूर 'ओजी'
'ओजी' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज बुधवार को 14 दिन हो गए हैं। इस फिल्म ने अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 186.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। धीरे-धीरे फिल्म अब 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए बढ़ चुकी है। आज बुधवार को फिल्म ने मात्र 76 लाख रुपये कमाए। हालांकि, देर रात तक फिल्म के कलेक्शन में बढ़त देखने को मिल सकती है।

यह खबर भी पढ़ें: थम नहीं रही 'कांतारा चैप्टर 1' की रफ्तार, 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म

विज्ञापन

3 of 4
दे कॉल हिम ओजी - फोटो : एक्स

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 'ओजी' ने पार किया 300 करोड़ का आंकड़ा
पवन कल्याण की इस फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। प्रशंसकों में फिल्म को लेकर क्रेज बहुत था, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ दिख रहा था। हालांकि अब 'कांतारा चैप्टर 1' ने फिल्म की रफ्तार थोड़ी कम कर दी है।

विज्ञापन

4 of 4
दे कॉल हिम ओजी का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फिल्म के बारे में
‘दे कॉल हिम ओजी’ का निर्देशन सुजीत ने किया है। फिल्म में इमरान हाशमी और पवन कल्याण के अलावा प्रकाश राज, श्रेया रेड्डी और प्रियंका मोहन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। दमदार एक्शन, तेज रफ्तार कहानी और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस ने मिलकर इसे बड़े स्तर पर सफल बना दिया है। आपको बताते चलें कि ओजी फिल्म से इमरान हाशमी ने साउथ में डेब्यू किया है और उन्होंने इसमें विलेन के रोल में शानदार भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें