बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान का अंदाज सबसे जुदा है। बादशाह ने चार साल बाद बॉक्स ऑफिस पर कमबैक किया है। शाहरुख की फिल्म 'पठान' ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बीच किंग खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो काफी पुराना है। वीडियो में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान से फोन पर लड़ते नजर आए। शाहरुख और गौरी के बीच में बहसबाजी होती है, लेकिन यह मामला ज्यादा गंभीर नहीं, बल्कि एक क्यूट नोकझोंक का है।