साल 2025 मनोरंजन जगत के कई जोड़ों के लिए खुशियों और नई शुरुआत से भरा रहा। कई सेलेब्स ने इस साल अपने यहां बच्चों का स्वागत किया। सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी से लेकर राधिका आप्टे-बेनेडिक्ट टेलर तक, ये सभी जोड़े अपने नवजात शिशुओं के साथ अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
2 of 7
राघव चड्ढा, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा उन बॉलीवुड जोड़ों की सूची में शामिल हो गए हैं जो अपने नवजात शिशु के साथ दिवाली की शुरुआत कर रहे हैं। 19 अक्तूबर को दिवाली से एक दिन पहले अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा 'आखिरकार वह आ गया!...हमारा बेबी बॉय।'
विज्ञापन
3 of 7
जहीर सागरिका
- फोटो : instagram @sagarikaghatge
सागरिका-जहीर
सागरिका और जहीर इसी साल अप्रैल में माता-पिता बने थे। दोनों ने बेटे का स्वागत किया जिसका नाम फतेह सिंह खान है। इस साल माता-पिता के रूप में यह उनकी पहली दिवाली है। दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा 'प्यार और ईश्वरीय आशीर्वाद के साथ, हम अपने प्यारे नन्हे बेटे फतेह सिंह खान का स्वागत करते हैं।'
राधिका आप्टे-बेनेडिक्ट टेलर
राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर ने दिसंबर 2024 में अपनी बेटी का स्वागत किया। माता-पिता के रूप में यह इस जोड़े की पहली दिवाली है। जन्म के कुछ दिनों बाद, अभिनेत्री ने अपनी बेटी को स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।
विज्ञापन
5 of 7
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ-कियारा
सिद्धार्थ और कियारा ने इसी साल 15 जुलाई को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी साझा की। पोस्ट में उन्होंने लिखा 'हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है।' इस साल माता-पिता के रूप में यह उनकी पहली दिवाली होगी।
विज्ञापन
6 of 7
अथिया शेट्टी और केएल राहुल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी इस साल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले बॉलीवुड के एक और प्यारे जोड़े बन गए। दोनों इस साल दिवाली अपनी नवजात बेटी इवारा विपुला राहुल के साथ मनाएंगे। इस जोड़े ने इस साल की शुरुआत में मार्च में सोशल मीडिया के जरिए मां-बाप बनने के बारे में बताया था।
अरबाज खान-शूरा खान
अरबाज खान और शूरा खान ने इस साल 5 अक्तूबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया, जिससे यह महीना और भी खास हो गया। इस साल दोनों अपनी बेटी सिपारा खान के साथ अपनी पहली दिवाली मना रहे हैं।