Param Sundari Box Office: फिल्म 'परम सुंदरी' सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लकी साबित हो रही है। यह फिल्म उनकी 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। 29 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का आज छठवां दिन है। फिल्म ने वीकएंड पर अच्छी कमाई की है। इसके बाद इसकी कमाई में मामूली गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की टोटल कमाई कितनी है?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
'परम सुंदरी'
- फोटो : सोशल मीडिया
वीकएंड के बाद घटी कमाई
फिल्म 'परम सुंदरी' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये से खाता खोला था। दूसरे दिन फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई 9.25 करोड़ रुपये हो गई। रविवार को फिल्म की कमाई 10.25 करोड़ रुपये रही। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसकी कमाई 3.25 करोड़ रुपये रही।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
'परम सुंदरी' का टोटल कलेक्शन
मंगलवार को फिल्म की कमाई में फिर से उछाल आया और इसकी कमाई 4.25 करोड़ रुपये हुई। बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई। इस दिन फिल्म ने महज 2.29 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि इस आंकड़े में इजाफा हो सकता है। इस तरह से इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 36.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए लकी है फिल्म
अच्छी शुरुआत करने के बाद जहां इस फिल्म की कमाई में गिरावट आई है, वहीं यह फिल्म सिद्धार्थ मल्होत्रा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इस आंकड़े में यह फिल्म 10वें नंबर पर है। सबसे पहले नंबर पर 'एक विलेन' है। इस फिल्म की कमाई 105.76 करोड़ रुपये है। फिल्म 'परम सुंदरी' की लागत 40-50 करोड़ रुपये है। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है।
दर्शकों को पसंद आई लोकेशन
बता दें कि यह फिल्म केरल में शूट हुई है। इसमें जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच प्यार दिखाया गया है। फिल्म के जानकारों का मानना है कि फिल्म की कहानी काफी कमजोर है, इसीलिए फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। इसमें जान्हवी कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ संजय कपूर, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, इनायत वर्मा ने अभिनय किया है।