फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Kapur: ‘मुसद्दी’ बनकर हंसाने से लेकर ‘अब्बाजी’ के रोल में डराने तक, पंकज कपूर के दस दमदार किरदार

Thu, 29 May 2025 08:52 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pankaj Kapur Birthday: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले पंकज कपूर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं। जानते उनके दस प्रमुख किरदार।
विज्ञापन
1 of 13
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एक मुकम्मल कलाकार वो होता है जिसके लिए मीडियम मायने नहीं रखता। जिसको इससे फर्क नहीं पड़ता कि पर्दा बड़ा है या छोटा, उसका अभिनय टीवी के लिए है, फिल्म के लिए है या फिर ओटीटी के लिए। मुकम्मल अभिनेता या कलाकार वो होता है जिसे सिर्फ अपने अभिनय और अच्छी स्क्रिप्ट से मतलब होता है। ऐसे ही मुकम्मल कलाकार हैं पंकज कपूर। वैसे तो पंकज कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन फिर भी अगर कोई उन्हें इस नाम से न जाने तो कोई ऑफिस-ऑफिस के मुसद्दीलाल, कोई डिटेक्टिव करमचंद तो कोई अब्बाजी के नाम से तो पहचान ही लेगा। आज पंकज कपूर का 71वां जन्मदिन है।
29 मई 1954 को जन्मे पंकज कपूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट हैं। वो थिएटर के दिग्गज एक्टर, डायरेक्टर और राइटर रहे हैं। पंकज कपूर आज भी थिएटर की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। 1982 में आई फिल्म ‘आरोहण’ से अपने करियर की शुरूआत करने वाले पंकज कपूर ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में कई ऐसे यादगार किरदार निभाए हैं, जो बूढ़े से लेकर बच्चों तक को आज भी याद हैं। चाहे टीवी सीरियल हो या फिर फिल्म पंकज कपूर ने हर किरदार में अपनी जान फूंक दी  एक फिल्मफेयर और तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले पंकज कपूर ने हंसाने से लेकर डराने तक और सीधे साधे पंडितजी से लेकर खूंखार अब्बाजी तक हर तरह के किरदारों को अपने अभिनय से जीवंत बना दिया। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके कुछ ऐसे ही यादगार किरदारों के बारे में।

विज्ञापन

2 of 13
पंकज कपूर करमचंद में - फोटो : सोशल मीडिया

डिटेक्टिव करमचंद (करमचंद)
पंकज कपूर के सबसे यादगार किरदारों में से एक है दूरदर्शन के कॉमेडी शो करमचंद में निभाया गया उनका डिटेक्टिव करमचंद का किरदार। 1985 में शुरू हुआ ये टीवी सीरियल काफी मशहूर हुआ था। इस शो से पंकज कपूर घर-घर में काफी पॉपुलर हो गए।

विज्ञापन

3 of 13
मुसद्दी लाल ऑफिस ऑफिस सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया

मुसद्दी लाल (ऑफिस ऑफिस)
पंकज कपूर को अगर किसी किरदार के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है तो वो है उनका टीवी सीरियल ऑफिस ऑफिस में निभाया गया मुसद्दीलाल का किरदार। भ्रष्टाचार की पोल खोलते इस व्यंग्यात्मक टीवी सीरियल में पंकज कपूर का मुसद्दीलाल का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था। उन्हें कई लोग आज भी मुसद्दीलाल के नाम से ही पहचानते हैं।

4 of 13
अब्बाजी मकबूल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

यह खबर भी पढ़ेंः Actresses: 'मां' के जरिए तीन साल बाद थिएटर्स में लौटेंगी काजोल, ये एक्ट्रेस भी ब्रेक लेकर कर रही हैं काम

अब्बाजी (मकबूल)
डिटेक्टिव करमचंद और मुसद्दीलाल बनकर हंसाने वाले पंकज कपूर ने 2003 में आई फिल्म ‘मकबूल’ में अब्बाजी के अपने निगेटिव किरदार से लोगों को डराया भी है। शेक्सपियर के मैकबेथ पर आधारित मकबूल में पंकज कपूर ने जहांगीर खान उर्फ अब्बाजी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए पंकज कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड और बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

विज्ञापन

5 of 13
फिल्म जाने भी दो यारों - फोटो : आईएमडीबी

तरनेजा (जाने भी दो यारों)
साल 1983 में आई कुंदन शाह द्वारा निर्देशित ‘जाने भी दो यारों’ हिंदी सिनेमा की कल्ट फिल्म है। पॉलिटिक्स और करप्शन पर व्यंग्य करती इस ब्लैक कॉमेडी में नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, नीना गुप्ता, सतीश शाह और सतीश कौशिक जैसे कलाकार थे। इन्हीं में शामिल थे पंकज कपूर। पंकज कपूर ने इस फिल्म में एक बेइमान बिल्डर तरनेजा का किरदार निभाया था, जो एक ऑफिसर का खून कर देता है। तरनेजा का किरदार पंकज कपूर के यादगार किरदारों में से एक है।

विज्ञापन

6 of 13
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

डॉ. दीपांकर रॉय (एक डॉक्टर की मौत)
तपन सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एक डॉक्टर की मौत’ में पंकज कपूर ने डॉ. दीपांकर रॉय का किरदार निभाया था। डॉ. सुभाष मुखोपाध्याय के जीवन पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। इसे आज भी हिंदी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में पंकज कपूर ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। जिसे आज भी उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है। इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।

विज्ञापन

7 of 13
पंकज कपूर और आमिर खान - फोटो : आईएमडीबी

इंस्पेक्टर पीके (राख)
1989 में आई फिल्म ‘राख’ में पंकज कपूर द्वारा निभाया गया इंस्पेक्टर पीके का किरदार उनके चुनिंदाय सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक है। इस किरदार के लिए पंकज को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म में आमिर खान और सुप्रिया पाठक प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।

8 of 13
पंकज कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

पंडित चतुर्वेदी (धर्म)
2007 में आई फिल्म ‘धर्म’ में पंकज कपूर ने पंडित चतुर्वेदी का किरदार निभाया है। सांप्रदायिक सद्भाव के विषय पर आधारित इस फिल्म में सम्मानित और विद्वान ब्राह्मण पुजारी पंडित चतुर्वेदी के किरदार के लिए पंकज कपूर की काफी सराहना हुई थी। इसे उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है।

9 of 13
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

जमवाल (दस)
पंकज कपूर ने 2005 में आई फिल्म ‘दस’ में एक खूंखार विलेन जमवाल का किरदार निभाया थ। फिल्म में आधे वक्त तक पंकज हिम्मत मेंहदी के किरदार में रहते हैं। लेकिन उनके किरदार का नाम जमवाल होता है। एक खूंखार आतंकवादी के किरदार में पंकज कपूर ने शानदार एक्टिंग की थी।

10 of 13
पंकज कपूर - फोटो : आईएमडीबी

नंदकिशोर खतरी (द ब्लू अम्ब्रेला)
पंकज कपूर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है ‘द ब्लू अम्ब्रेला’ में उनके द्वारा निभाया गया नंदकिशोर खतरी का किरदार। 2005 में आई ये फिल्म रस्किन बॉन्ड के उपन्यास ‘द ब्लू अम्ब्रेला’ पर आधारित है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म को बेस्ट चाइल्ड फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। फिल्म में पंकज कपूर के किरदार नंदकिशोर खतरी को एक बच्ची की छतरी से प्यार हो जाता है और वह उसे हासिल करने के लिए जी तोड़ मेहनत करता है।

11 of 13
पंकज कपूर - फोटो : आईएमडीबी

टोबा टेक सिंह
सआदत हसन मंटों की कहानी पर आधारित फिल्म ‘टोबा टेक सिंह’ में पंकज कपूर ने फिर दिखाया है कि आखिर क्यों उन्हें एक्टिंग का गुरु माना जाता है। केतन मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज कपूर ने टोबा टेक सिंह उर्फ बिशन सिंह का किरदार निभाया है। पंकज ने अपनी एक्टिंग से इस किरदार को न सिर्फ निभाया है बल्कि जीवंत कर दिया है।

12 of 13
पंकज कपूर और नीलिमा अजीम - फोटो : सोशल मीडिया

1979 में की नीलिमा अजीम से शादी, पांच साल बाद हो गया तलाक
अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले पंकज कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। पंकज कपूर ने 19 साल की उम्र में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। यहीं उनकी मुलाकात नीलिमा अजीम से हुई। नीलिमा उस समय कथक की ट्रेनिंग लिया करती थीं। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। दो सालों तक रिलेशन में रहने के बाद साल 1979 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादी के दो साल बाद उनके घर बेटे शाहिद कपूर का जन्म हुआ। कुछ सालों तक अच्छी शादी के बाद नीलिमा और पंकज के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों ने साल 1984 में तलाक ले लिया।

विज्ञापन

13 of 13
पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialpankajkapur
सुप्रिया पाठक से की दूसरी शादी
पहली पत्नी से तलाक के 4 साल बाद पंकज ने सुप्रिया पाठक से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1986 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। सुप्रिया-पंकज ज्यादातर समय साथ में गुजारने लगे। दो साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सुप्रिया ने शादी की बात कही। सुप्रिया तो शादी के लिए राजी थीं लेकिन पंकज जल्दबाजी में फैसला लेने से डर रहे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद ही पंकज भी समझ गए थे कि वो रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। हालांकि, सुप्रिया की मां शादी के लिए तैयार नहीं थीं। सुप्रिया ने घरवालों के खिलाफ जाकर पंकज कपूर से 1989 में शादी कर ली। बाद में घर वाले भी धीरे-धीरे मान गए। शादी से दोनों के एक बेटी सना कपूर और एक बेटा रुहान कपूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें