फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: हो जाइए तैयार! 'पंचायत 4' से लेकर 'स्क्विड गेम' तक, इस हफ्ते ओटीटी पर आएंगी ये सीरीज और फिल्में

Mon, 23 Jun 2025 07:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Web Series and Films: जून का आखिरी हफ्ता यानी 23 जून से 30 जून तक। मनोरंजन के दीवानों की मौज होने वाली है। दरअसल, ओटीटी पर कई दिलचस्प सीरीज और फिल्में आ रही हैं। जानिए...
विज्ञापन
1 of 6
'मिस्ट्री', 'पंचायत 4', 'रेड 2' - फोटो : सोशल मीडिया
एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए यह वीक काफी स्पेशल होने वाला है। यह समझ लीजिए कि ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की एक्स्ट्रा खुराक मिलने वाली है। दर्शकों की पसंदीदा सीरीज अपने अगले सीजन के साथ आ रही हैं, तो कुछ फिल्में भी रिलीज के कतार में हैं। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार तक, हर जगह बल्ले-बल्ले होगी। जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पंचायत सीजन 4 - फोटो : एक्स
'पंचायत सीजन 4'
आखिर दर्शकों का इंतजार पूरा होने वाला है। लोकप्रिय सीरीज पंचायत का चौथा सीजन इसी हफ्ते रिलीज हो रहा है, जिसका सबको इंतजार था। प्राइम वीडियो पर यह सीरीज 24 जून को दस्तक देगी। सीरीज में विकास का किरदार अदा करने वाले एक्टर चंदन रॉय ने तो एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि सीरीज 23 जून की रात तक रिलीज हो जाएगी। 'पंचायत 4' की कहानी काफी दिलचस्प है। इस बार पूरा चुनावी माहौल देखने को मिलने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 6
मिस्ट्री - फोटो : सोशल मीडिया
'मिस्री'
यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर  27 जून को रिलीज होगी। इसमें राम कपूर और मोना सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। जैसा की नाम से ही जाहिर है यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। इसमें कॉमेडी का डोज भी मिलने वाला है। सीरीज में शिखा तलसानिया और क्षितीश दाते भी हैं।

4 of 6
'स्क्विड गेम 3' - फोटो : सोशल मीडिया
'स्क्विड गेम 3'
इस चर्चित सीरीज का अगला सीजन भी इसी हफ्ते आने वाला है। यह इसका आखिरी सीजन बताया जा रहा है। सीरीज 'स्क्विड गेम' का तीसरा सीजन 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'रेड 2' - फोटो : साभार-@imdb.com/
'रेड 2'
अजय देवगन और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म 'रेड 2' मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा। अब फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। अगर आप इसे किसी वजह से सिनेमाघरों में नहीं देख पाए या सिनेमाघरों में देखने के बाद दोबारा इसका लुत्फ उठाना चाह रहे हैं तो यह फिल्म 27 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Panchayat: रघुबीर यादव ने निभाई कई शानदार भूमिकाएं, जानिए मुंगेरीलाल से लेकर प्रधान जी तक का सफर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'आयरन हर्ट' - फोटो : सोशल मीडिया
इन्हें भी न करें मिस
यह शो 23 जून से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज है। इसके अलावा प्राइम वीडियो पर 'काउंट डाउन' का पहला सीजन 25 जून को रिलीज होने जा रहा है। अगर आप सुपरहीरो फिल्मों- सीरीज के शौकीन हैं तो  25 जून को जियो हॉटस्टार पर 'आयरन हर्ट'  रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें