फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Upcoming Web Series: 'पंचायत सीजन 4' से 'द फैमिली मैन 3' तक, कब दस्तक दे सकती हैं ये आगामी वेब सीरीज? जानिए

Fri, 06 Jun 2025 06:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upcoming Web Series: ओटीटी पर आने वाले समय में कई दिलचस्प सीरीज रिलीज होने वाली हैं। पंचायत सीजन 4 से लेकर मिर्जापुर 4 तक कई वेब सीरीज लिस्ट में हैं। दर्शकों के बीच ये कब तक पहुंच सकती हैं? जानते हैं
विज्ञापन
1 of 8
आगामी वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर यह साल काफी दिलचस्प होने वाला है। फैंस की पसंदीदा सीरीज अपने नए सीजन के साथ दस्तक देने वाली हैं। किसी में गांव की जीवनशैली दिखाई देगी, तो किसी सीरीज में क्राइम और सस्पेंस का तड़का, वहीं कोर्टरूम ड्रामा भी दर्शकों का मनोरंजन करेगा। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह सीरीज कब आ सकती हैं? जानिए
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
राणा नायडू 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राणा नायडू सीजन 2
राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की सीरीज 'राणा नायडू 2' 13 जून 2025 से स्ट्रीम होगी। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है। सुरवीन चावला, कृति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया अभिनीत सीरीज ‘राणा नायडू’ के दूसरे सीजन में अर्जुन रामपाल की खासतौर से एंट्री हो रही है।
विज्ञापन

3 of 8
पंचायत सीजन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin
पंचायत सीजन 4
प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज पंचायत के चौथे सीजन का दर्शकों को बड़ी बेकरारी से इंतजार है। इसकी रिलीज डेट 2 जुलाई तय है। मगर आज प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर यह संकेत दिया गया है कि यह सीरीज तय तारीख से पहले दस्तक दे सकती है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सांविका अभिनीत इस सीरीज के पिछले तीन सीजन खूब पसंद किए गए। इसमें हंसी-मजाक के डोज के साथ ग्रामीण राजनीति एवं माहौल को दिखाया गया है।

4 of 8
द ट्रायल - फोटो : सोशल मीडिया
द ट्रायल सीजन 2
काजोल की यह कोर्टरूम ड्रामा सीरीज है। अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रही है। इसमें काजोल नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में हैं। सीरीज नोयोनिका के अपने पति के एक सेक्स स्कैंडल में जेल जाने के बाद एक वकील के रूप में अपने जीवन और करियर को फिर से बनाने के संघर्ष पर आधारित है। जल्द ही सीरीज का दूसरा सीजन डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

Katrina Kaif: कैटरीना कैफ को पसंद आया देवर सनी का रैप सॉन्ग 'मिड एयर फ्रीवर्स', शरवरी-वामिका ने भी की तारीफ
विज्ञापन

5 of 8
द फैमिली मैन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
द फैमिली मैन 3
मनोज बाजपेयी अभिनीत इस सीरीज के पिछले दो सीजन काफी धमाकेदार रहे। अब इसका तीसरा सीजन इसी साल नवंबर में दस्तक दे सकता है। यह सीरीज प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के रूप में मनोज बाजपेयी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री भी सीरीज में हुई है तो यह और भी खास होने वाली है।
विज्ञापन

6 of 8
कोहरा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कोहरा सीजन 2
कोहरा सीरीज भी नए केस के साथ लौटने की तैयारी में है। सीरीज का नया सीजन एक महिला के दर्दनाक मर्डर की कहानी पर आधारित बताया जा रहा है। महिला अपने भाई के घर पाई जाती है। मामले की जांच ट्रांसफर होकर आया एक नया ऑफिसर करता है। यह साइको थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर आएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह 2025 के आखित तक स्ट्रीम होगी। 
विज्ञापन

7 of 8
मिर्जापुर सीजन 4 - फोटो : सोशल मीडिया
मिर्जापुर 4
प्राइम वीडियो की यह क्राइम सस्पेंस सीरीज दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुई है। पिछले तीन सीजन से मनोरंजन करने के बाद अब यह चौथे सीजन के साथ आने वाली है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। मगर, फैंस उम्मीद तो लगा ही सकते हैं कि यह इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
फर्जी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
फर्जी सीजन 2
पिक्चर अभी बाकी है। शाहिद कपूर की सीरीज 'फर्जी' का दूसरा सीजन भी इस साल आ सकता है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'फर्जी 2' दिसंबर के शुरुआत में स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक रूप से अभी इसका एलान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें