फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Web Series: पंचायत की रिलीज की तारीख से पर्दा उठते ही उतावले हुए फैंस, अब इन सीरीज के सीक्वल का कर रहे इंतजार

Sun, 05 May 2024 11:04 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला
आज के दौर में ओटीटी मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है। दर्शक घर बैठे ही ओटीटी पर अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। ओटीटी पर अब तक कई ऐसी वेब सीरीज धमाल माछा चुकी हैं, जिसने दर्शको के दिल में भी खास जगह बनाई और अब दर्शक उनके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई बार दर्शकों का यह इंतजार काफी लंबा हो जाता है, लेकिन उन सीरीज की धूम ही ऐसी है कि फैंस पलके बिछाएं उन सीरीज की रिलीज की तारीख का इंतजार करते हैं। हाल ही में दर्शकों को प्राइम वीडियो ने बड़ा तोहफा दिया और दर्शकों की सबसे पसंदीदा सीरीज 'पंचायत 3' के रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया। एक ओर जहां फैंस 'पंचायत 3' के लिए उत्सुक हैं तो वहीं वे अन्य बहुप्रतीक्षित सीरीज पर भी अपडेट मांग रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पंचायत 3 - फोटो : X: @PrimeVideoIN
पंचायत 3
इस लिस्ट में पहला नाम 'पंचायत 3' का है। अमेजन प्राइम की इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अब दर्शक इसके तीसरे सीजन के लिए बेताब हैं। सचिव जी की भूमिका में नजर आए जितेंद्र कुमार को इस सीरीज से काफी प्यार मिला। वहीं, ग्राम प्रधान के रूप में नीना गुप्ता और प्रधानपति के रूप में रघुवीर यादव भी छा गए। इनके अलावा चंदन रॉय , फैसल मलिक , पूजा झा और पूजा सिंह भी नजर आए। अब यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई, 2024 को धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

3 of 7
आश्रम 4 - फोटो : इंस्टाग्राम
आश्रम 4
बॉबी देओल की चर्चित सीरीज 'आश्रम' के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों पर दर्शकों का प्यार बरसा है। फैंस को अब आश्रम 4 का इंतजार हैं।  'आश्रम 4' का टीजर सीरीज के तीसरे सीजन के बाद ही रिलीज किया गया था। शो में स्वयंभू संत बाबा निराला का किरदार बॉबी देओल निभा रहे हैं।

4 of 7
फैमिली मैन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
फैमिली मैन 3
मनोज बाजपेयी की 'फैमिली मैन 3' का भी दर्शक इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज के पिछले दो सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। समय-समय पर मनोज इस सीरीज के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज पर आने वाले महीनों में बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
मिर्जापुर - फोटो : इंस्टाग्राम: प्राइम वीडियो
मिर्जापुर सीजन 3
'मिर्जापुर' अमेजन प्राइम की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज है। मिर्जापुर आज कई लोगों की पसंदीदा सीरीज में शामिल है। इस सीरीज की लोकप्रियता इस हद तक है कि दो सीजन पूरे होने के बाद अब सभी इसके सीजन 3 की प्रतीक्षा कर रहे हैं। सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। 'पंचायत 3' के बाद अब दर्शक इस सीरीज पर जानकारी मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
कोटा फैक्ट्री - फोटो : इंस्टाग्राम
कोटा फैक्ट्री 3
कुछ वेब सीरीज सभी उम्र के दर्शकों को लुभाने में कामयाब रही हैं, लेकिन कोटा फैक्ट्री एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसने एक अमिट छाप छोड़ी है। अपनी प्रासंगिक कहानी के साथ यह दर्शकों के बीच गहराई से जुड़ी। जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, रंजन राज, आलम खान, उर्वी सिंह और रेवती पिल्लई सहित प्रतिभाशाली कलाकारों से सजी यह ड्रामा सीरीज द वायरल फीवर की रचना है। अपने शैक्षणिक संस्थानों के लिए प्रसिद्ध कोटा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो का पहली बार 2019 में यूट्यूब और टीवीएफप्ले पर प्रीमियर हुआ, जिसे काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसकी सफलता के बाद नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन के लिए सीरीज के अधिकार खरीदे किया, जिसका प्रीमियर 2021 में हुआ। तब से प्रशंसक कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
असुर - फोटो : इंस्टाग्राम: jioCinema
असुर 3
बरुण सोबती और अरशद वारसी की फिल्म 'असुर' को जबर्दस्त सफलता मिली है। शो के दूसरे सीजन का प्रीमियर 2020 में पहले भाग के तीन साल बाद हुआ, जो 2023 में स्क्रीन पर आया। हालांकि, प्रशंसकों को 'असुर ३' पर समाचार का बेसब्री से इंतजार है। एक साक्षात्कार में बरुण ने बताया था कि 'असुर 3' वर्तमान में है लेखन चरण पर है। परियोजना के बारे में अधिक विवरण का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें