फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neena Gupta: 'पैसों के लिए गंदे-गंदे रोल किए, ईश्वर से प्रार्थना करती थी कि...', शुरुआती दिन याद कर बोलीं नीना

Fri, 24 May 2024 07:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता इन दिनों आगामी सीरीज 'पंचायत 3' को लेकर चर्चा में हैं। प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज के तीसरे सीजन में एक बार फिर वे ग्राम प्रधान मंजू देवी की भूमिका में नजर आएंगी। नीना गुप्ता कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रही हैं। इंडस्ट्री में उनका लंबा करियर रहा है। हाल ही में अभिनेत्री अपनी जिंदगी के तमाम पहलुओं पर चर्चा करती नजर आईं। नीना गुप्ता को 'विद्रोही स्टार' और 'बोल्ड अभिनेत्री' जैसे टैग दिए गए। उनका कहना है कि उन्हें दिए गए इन नामों से वह बिल्कुल मेल नहीं खाती हैं। नीना गुप्ता ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया।
विज्ञापन

2 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता 1982 से इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। शुरुआती वक्त उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था। नीना गुप्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह हर तीन महीने बाद अपना बैग पैक करके मुंबई छोड़ देना चाहती थीं। नीना ने कहा, 'मैं तो वैसे भी दिल्ली से आई थी ना तो बॉम्बे वैसे भी मुश्किल शहर है शुरू शुरू में। शुरुआत में हर तीन महीने पर मैं बैग पैक करके मुंबई से वापस चली जाना चाहती थी। मैं पढ़ी-लिखी थी। मैं कहती, 'मैं वापस जाऊंगी और पीएचडी करूंगी। मैं मुंबई में ये सब हैंडल नहीं कर सकती'।
विज्ञापन

3 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
नीना गुप्ता ने आगे कहा, 'लेकिन बॉम्बे ऐसा शहर है , मैंने सोचा चल कल जा रही हूं तो आज रात को लगेगा कि कल कोई काम मिल जाएगा रोक के रखता है। ऐसा कई बार हुआ। यह ऐसा ही है'। नीना गुप्ता की यात्रा प्रेरक रही है, लेकिन यह उतार-चढ़ावों से भरी रही है। नीना का कहना है, आखिरकार अब वे अपने करियर के उस मुकाम पर हैं, जहां वह भूमिकाओं को मना कर सकती हैं।
Bhaiyyaji Review: मेगाबजट भोजपुरी फिल्म बनी मनोज बाजपेयी की ‘भैयाजी’, पूरी तरह फेल हुए अपूर्व सिंह कार्की

4 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने कहा, 'जरूरत के हिसाब से यह बदलाव आया है। पहले पैसे की ज्यादा जरूरत थी तो पैसे के लिए बहुत बुरे-बुरे काम करने पड़ते थे। कई बार मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि ये पिक्चर रिलीज ही न हो। अब मैं ना कह सकती हूं, पहले कभी ना नहीं कह सकती थी। जो स्क्रिप्ट मुझे बहुत अच्छी लगती है, रोल बहुत अच्छे लगते हैं वो हां करती हूं। जो नहीं अच्छे लगते वो नहीं करती हूं।'
Actresses: टीवी की इन अभिनेत्रियों को देखकर डर जाते हैं लोग, सीरियल्स में निभाया है चुड़ैल-डायन का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'बोल्ड एक्ट्रेस' का टैग मिलने पर नीना गुप्ता का कहना है, 'पता नहीं क्यों कहते हैं, मैंने तो बेचारे रोल भी किए ङैं। मैंने स्ट्रॉन्ग रोल या ग्लैमरस रोल तो किए ही नहीं हैं। मुझे लगता है यह टैग मुझे इसलिए मिला क्योंकि मेरी मीडिया ने एक इमेज बनाके रख दी है। सिंगल मदर होने की वजह से यह छवि बना दी गई। एक इंटरव्यू में मैं कह रही थी कि जब मैं मर जाऊंगी तो वो आएंगे कहेंगे, 'बोल्ड नीना गुप्ता नहीं रहीं, वो मुझे तब भी नहीं छोड़ेंगे। तो ठीक है, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता'। 'पंचायत 3' की बात करें तो यह 28 मई को रिलीज हो रही है।
Hamare Baarah: फिल्म 'हमारे बारह' के सितारों को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां, निर्माताओं ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें