फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Purswani: अविनाश संग ब्रेकअप के बाद पलक के परिवार को पहुंचा गहरा सदमा, पिता को पड़ा था दिल का दौरा

Wed, 05 Jul 2023 07:13 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का हिस्सा रह चुकीं पलक पुरसवानी इन दिनों लगातार मीडिया की सुर्खियां बटोर रही हैं। पलक अपने अतीत के बारे में एक के बाद एक चौंका देने वाले खुलासे करती नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेता अविनाश सचदेव को लेकर खुलासा किया था कि एक्टर से मिले धोखे के बाद वह बहुत बूरे दौर से गुजरी थीं। अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान यह बताया है कि कैस अविनाश संग उनका ब्रेकअप हो जाने पर उनके पिता को गहरा सदमा पहुंचा था।


 
विज्ञापन

2 of 5
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

पलक ने एक इंटरव्यू में कहा कि कैसे अविनाश बेवफाई ने उनके परिवार को लगभग तोड़ दिया था। अभिनेत्री ने बताया कि, जब उन्होंने  अविनाश के स्वभाव में बदलाव देखा तब उन्होंने उनसे इस बारे में बात की। अभिनेता ने कबूल किया कि वह किसी और के साथ समय बिता रहे थे, लेकिन इसमें कोई भावनाएं शामिल नहीं थीं।

विज्ञापन

3 of 5
पलक पुरसवानी-अविनाश सचदेव - फोटो : सोशल मीडिया

पलक ने आगे कहा,“मैंने इस लड़की से उसके माता-पिता के सामने बात की और उन्हें सब कुछ पता था। मैंने अविनाश से यह कहते हुए नाता तोड़ लिया कि उसने कुछ अस्थायी के बजाय कुछ स्थायी खो दिया है। दो महीने तक उसने मेरा पीछा किया और मैंने उसे एक और मौका देने का फैसला किया,जो मेरी सबसे बड़ी गलती थी।”

4 of 5
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा कि अविनाश को मेरे पिता अपने बेटे की तरह मानते थे। महीनों बाद, जब वह कुछ दोस्तो के साथ गोवा गई थीं। तब उन्हें पता चला कि अविनाश ने एक पार्टी में कुछ लड़कियों के नंबर मांगे थे, जब उन्होंने उनसे इस बारे में बात की तब यह जानकर हैरान रह गईं कि एक्टर एक ही समय में दो बहनों को मैसेज कर रहे थे। 

Crime Patrol 48 Hours: क्राइम पेट्रोल में 48 घंटे में सुलझेंगी कई अनसुलझी कहानियां, इस दिन दस्तक देगा शो

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अविनाश सचदेव और पलक पुरसवानी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, ''जिस तरह के मैसेज उन्होंने भेजे थे उससे मैं बहुत शर्मिंदा हूं। वह आखिरी कील थी और मैंने यह फैसला किया कि मैं उसके साथ नहीं रह सकती और क्योंकि मेरा परिवार उससे बहुत प्यार करता था। खासकर मेरे पिता। इस सदमे के कारण उन्हे एक छोटा सा दिल का दौरा पड़ा था।'' पलक पुरसवानी यह कहते हुए रो पड़ीं कि न तो अविनाश और न ही उनके माता-पिता उस समय उनके पास पहुंचे, या माफी मांगने की भी परवाह नहीं की। 

यह भी पढ़ें-  Agand Bedi: नीना गुप्ता संग रोमांस करना चाहते हैं अंगद बेदी, बताया- 'लस्ट स्टोरीज 2' में साथ काम करने का अनुभव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें