फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की ये अभिनेत्रियां हैं बॉलीवुड के भाईजान की दीवानी, एक ने तो कह दी ऐसी बात कि सुन चौंक जाएंगे आप!

Fri, 04 Apr 2025 10:41 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani Actress: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके साथ कई अभिनेत्रियां काम करना चाहती हैं। हम बात करेंगे उन पाकिस्तानी एक्ट्रेस की, जो बॉलीवुड के भाईजान की दीवानी हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन भी हैं। एक ने तो उन्हें लेकर कह दी ऐसी बात कि जान चौंक जाएंगे आप।
विज्ञापन
1 of 8
आएजा खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान खान सिनेमा की दुनिया के एक ऐसे सितारे हैं, जिनके साथ काम करना लोग अपनी किस्मत समझते हैं। इस वक्त सलमान खान अपनी फिल्म 'सिकंदर' से चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। आज जानेंगे उन पाकिस्तानी एक्ट्रेस के बारे में, जो सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं और उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हानिया आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

हानिया आमिर
'मुझे प्यार हुआ था' पाकिस्तानी ड्रामा से चर्चित अभिनेत्री हानिया आमिर को लेकर एक अफवाह उड़ रही थी कि वह सलमान खान की आगामी फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बताते चलें कि हानिया आमिर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।

 

विज्ञापन

3 of 8
माहिरा खान - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirahkhan

माहिरा खान
पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बॉलीवुड के किंग खान के साथ 'रईस' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। साल 2011 में आए 'हमसफर' धारावाहिक से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अभिनेत्री सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं, उन्होंने भाईजान के साथ काम करन की भी इच्छा जताई थी। अभी तक उनका यह सपना पूरी नहीं हो सका है।

4 of 8
सारा खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @sarahkhanofficial

सारा खान 
पाकिस्तानी अभिनेत्री सारा खान, सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंन एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, अभी उनकी ये इच्छा पूरी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन

5 of 8
आएजा खान - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayezakhan.ak

आएजा खान
आएजा खान के पाकिस्तान में बहुत चाहने वाले हैं और वह एक चर्चित अभिनेत्री हैं। उनका भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने की बात कही थी।

विज्ञापन

6 of 8
इरतिजा रुबाब - फोटो : इंस्टाग्राम- @meerajee_

इरतिजा रुबाब
पाकिस्तानी अभिनेत्री इरतिजा रुबाब, जिन्हें लोग मीरा नाम से जानते हैं। इरतिजा ने भी सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। साथ ही आपको बताते चलें कि मीरा ने सलमान को पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सुपरस्टार बताया था।

विज्ञापन

7 of 8
साइदा इम्तियाज - फोटो : इंस्टाग्राम- @saeedaimtiaz

साइदा इम्तियाज
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री साइदा इम्तियाज, जो कई पाकिस्तानी ड्रामा में भी नजर आ चुकी हैं। साइदा भी सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया था कि उन्होंने अपने घर पर बोल दिया था कि जब तक वह सलमान खान के साथ काम ना कर लें, तब तक उनसे कोई शादी की बात ना करें। हालांकि, अभी तक उन्हें अभिनेता के साथ काम करने का कोई मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

8 of 8
हिना अफरीदी - फोटो : इंस्टाग्राम- @hinaafridiofficial

हिना अफरीदी
इस अभिनेत्री ने तो सलमान से मोहब्बत होने की बात कही थी।  साथ ही उनसे शादी करने का भी जिक्र किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह बात एक शो के दौरान कही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें