फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistani Actors: कम नहीं है इन पाकिस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस की भारत में पॉपुलैरिटी, हिंदी फिल्मों में भी आए नजर

Wed, 08 Jan 2025 05:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों में कई पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है, इसमें एक्टर से लेकर सिंगर तक शामिल हैं। बीच में राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में काम करना बैन हो गया। इसके बावजूद भी कई पाकिस्तानी एक्टर्स भारत में खूब पॉपुलर हैं। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में। 

विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, माहिरा खान, आयजा खान और सबा कमर - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में पाकिस्तानी सीरियल्स की जानी-मानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने एक बयान दिया, जिसमें भारत और पाकिस्तानी को चचेरा भाई जैसा बताया। साथ ही कहा कि दोनों तरफ के लोग एक-दूसरे को एप्रीशिएट करते हैं। हानिया की पॉपुलैरिटी की बात करें तो वह पाकिस्तानी में जितनी फेमस हैं, उतनी ही फेमस भारत में भी हैं। हानिया के अलावा कई और पाकिस्तानी सीरियल्स, फिल्मों के एक्टर्स को भारतीय दर्शक पसंद करते हैं।

विज्ञापन

2 of 7
हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम

हानिया आमिर 
साल 2024 में आए एक पाकिस्तानी सीरियल ‘कभी मैं कभी तुम’ में हानिया आमिर लीड रोल में दिखीं। इस सीरियल की कहानी, हानिया की एक्टिंग और खूबसूरती के पाकिस्तानी दर्शक कायल हो गए। भारत में भी इस सीरियल को पसंद किया गया, इसे इंटरनेट के जरिए खूब देखा गया। भारतीय सोशल मीडिया पर हानिया के सीरियल के सीन खूब पॉपुलर हुए।

 
विज्ञापन

3 of 7
फहाद मुस्तफा - फोटो : इंस्टाग्राम

फहाद मुस्तफा
हानिया आमिर के ही सीरियल ‘कभी मैं कभी तुम’ के लीड हीरो फहाद मुस्तफा रहे। हानिया और फहाद मुस्तफा की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। यह पिछले साल पाकिस्तानी सीरियल की बेस्ट जोड़ी मानी गई। भारत में भी हानिया के अलावा फहाद मुस्तफा को खूब प्यार मिला। देखा गया है कि उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में बहुत से भारतीय दर्शक मौजूद हैं। 

4 of 7
माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

माहिरा खान
माहिरा खान भी पाकिस्तानी, सीरियल और फिल्मों का एक जाना-माना नाम हैं। वह तो शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ में उनकी हीरोइन के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं। माहिर खान ने भी कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल किए हैं, लेकिन उनका एक सीरियल ‘हमसफर (2011)’ में खूब पॉपुलर हुआ, इस सीरियल को भारत में भी खूब पसंद किया गया था।

 
विज्ञापन

5 of 7
सबा कमर - फोटो : इंस्टाग्राम

सबा कमर 
सबा कमर भी फेमस पाकिस्तानी टीवी-फिल्म एक्ट्रेस हैं। सबा ने इरफान खान के साथ फिल्म ‘हिंदी मीडियम (2017)’ में काम किया, वह उनकी पत्नी के रोल में नजर आईं। सबा, इरफान खान के साथ काम करने का अनुभव कभी नहीं भूल पाती हैं, वह अकसर ही इरफान की चर्चा अपने इंटरव्यू में करती हैं।

विज्ञापन

6 of 7
आयजा खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@ayezakhan.ak

आयजा खान 
साल 2024 में आयजा खान दो पाकिस्तानी टीवी सीरियल ‘मेरा’ और ‘जाने-ए-जहां’ काफी पॉपुलर हुए। यह सीरियल इंडियन ऑडियंस ने भी यूट्यूब पर खूब देखे हैं। आयजा की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी है, एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर भारतीय दर्शक भी खूब कमेंट्स करते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फवाद खान - फोटो : इंस्टाग्राम @fawadkhan81

फवाद खान
फवाद खान भी भारत में ‘हमसफर (2011)’ सीरियल से चर्चा में आए थे। इसके बाद उनके कई पाकिस्तानी टीवी सीरियल आए, जिन्हें पाकिस्तानी दर्शकों के साथ भारतीय दर्शकों ने भी सराहा। वह  ‘कपूर एंड संस’, ‘खूबसूरत’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें