फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: कॉमेडी ड्रामा के साथ मिलेगा एक्शन का डबल डोज, इस हफ्ते ये फिल्में-सीरीज ओटीटी पर मचाएंगी धमाल

Mon, 20 May 2024 12:25 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
क्रू-स्वातंत्र्य वीर सावरकर - फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी का क्रेज दर्शकों के बीच बढ़ता ही जा रहा है। कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ओटीटी पर पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं। अब उनके इंतजार पर विराम लगने वाला है। दर्शकों के लिए मई का यह हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ड्यून 2 - फोटो : एक्स
'ड्यून 2' फ्रैंक हर्बर्ट के 1965 के उपन्यास 'ड्यून' का रूपांतरण है। इसकी कहानी पॉल एटराइड्स के इर्द गिर्द घूमती है। वह दमनकारी हाउस हरकोनेन के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए अराकिस ग्रह के फ्रीमैन लोगों के साथ एकजुट होता है। फिल्म में टिमोथी चालमेट, जेंडाया, रेबेका फर्ग्यूसन, जोश ब्रोलिन, डेव बॉतिस्ता, ऑस्टिन बटलर और फ्लोरेंस पुघ हैं। 'ड्यून पार्ट टू' 21 मई 2024 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
Sanjay Leela Bhansali: छोटे से लिविंग रूम में बसेरा और गद्दे पर सोना, भंसाली ने कुछ इस तरह गुजारी है जिंदगी
विज्ञापन

3 of 7
द कार्दशियन - फोटो : यूट्यूब: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
'द कार्दशियन' की कहानी दो बहनों किम, कॉर्टनी और ख्लोए, उनके सौतेले भाई-बहन केंडल और काइली जेनर और उनकी मां क्रिस जेनर के निजी जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। 'द कार्दशियन सीजन 5' 23 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Sanjay Leela Bhansali: छोटे से लिविंग रूम में बसेरा और गद्दे पर सोना, भंसाली ने कुछ इस तरह गुजारी है जिंदगी

4 of 7
वांटेड मैन - फोटो : यूट्यूब: Quiver Distribution
'वांटेड मैन' एक उम्रदराज जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक महिला के अपराध के पीछे की जांच करने के लिए मैक्सिको जाता है। वह दो डीईए एजेंटों की हत्याओं की गवाह है। फिल्म में डॉल्फ लुंडग्रेन मुख्य भूमिका में हैं। यह 24 मई को लॉयन्सगेट प्ले पर रिलीज होगी।
Chiranjeevi: 'विश्वंभरा' के बाद अपनी अगली फिल्म का एलान करने को तैयार चिरंजीवी! इस निर्देशक के साथ मिलाया हाथ
विज्ञापन

5 of 7
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम - फोटो : यूट्यूब: Warner Bros. India
'एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम' आर्थर पर केंद्रित है, जो ब्लैक मंटा के कारण एक प्राचीन शक्ति के सामने आने के बाद अटलांटिस को विनाश से बचाने के लिए अपने भाई के साथ फिर से काम करता है। फिल्म में जेसन मोमोआ, पैट्रिक विल्सन, एम्बर हर्ड, याह्या अब्दुल-मतीन II, रान्डेल पार्क, डॉल्फ लुंडग्रेन, टेमुएरा मॉरिसन और निकोल किडमैन हैं। यह फिल्म 21 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 7
स्वातंत्र्य वीर सावरकर, रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम
'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। साथ ही उन्होंने इस फिल्म के जरिए अपने निर्देशन करियर की भी शुरुआत की। स्वातंत्र्य वीर सावरकर की कहानी लेखक और राजनेता विनायक दामोदर सावरकर की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें वीर सावरकर भी कहा जाता था। यह फिल्म 28 मई को जी5 पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
Chiranjeevi: 'विश्वंभरा' के बाद अपनी अगली फिल्म का एलान करने को तैयार चिरंजीवी! इस निर्देशक के साथ मिलाया हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्रू - फोटो : इंस्टाग्राम
'क्रू' कॉमेडी फिल्म है, जो राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित है। इसमें तब्बू , करीना कपूर खान और कृति सेनन ने एयर होस्टेस की भूमिका निभाई है, जबकि दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर, रिया कपूर, अनिल कपूर और दिग्विजय पुरोहित ने बालाजी मोशन पिक्चर्स और अनिल कपूर फिल्म्स एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के तहत किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 24 मई को नेटफ्लिक्स पर धमाल मचाएगी।
Heeramandi: 2 मिनट के गाने के लिए लगी 10 दिनों की मेहनत, भंसाली ने रातोंरात सिलवाए थे घाघरे, डांसर का खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें