फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: क्राइम-थ्रिलर से भरपूर होगा ओटीटी पर यह हफ्ता, जीतू भैया से लेकर अनिल कपूर तक का होगा धमाल

Mon, 17 Jun 2024 10:10 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बैड कॉप-कोटा फैक्ट्री - फोटो : इंस्टाग्राम
कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए जून का तीसरा हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।
विज्ञापन

2 of 7
हाउस ऑफ द ड्रैगन - फोटो : इंस्टाग्राम
हाउस ऑफ द ड्रैगन
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' टार्गेरियन परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिंहासन के लिए एक-दूसरे से लड़ते हैं। ये घटनाएं 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की घटनाओं से 200 साल पहले होती हैं। इस सीरीज में मैट स्मिथ, एम्मा डी'आर्सी, ईव बेस्ट और ओलिविया कुक मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 2' का पहला एपिसोड 17 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
कोटा फैक्ट्री सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
कोटा फैक्ट्री 3
'कोटा फैक्ट्री' की कहानी 16 साल के वैभव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो JEE क्रैक करके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) में प्रवेश पाने के लिए कोटा आता है। शो में जितेंद्र कुमार, मयूर मोरे, अहसास चन्ना, आलम खान, रंजन राज, रेवती पिल्लई और उर्वी सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। तिलोत्तमा शोम नए सीजन के लिए कलाकारों में शामिल हो गई हैं। 'कोटा फैक्ट्री सीजन 3' 20 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

4 of 7
अरनमनई 4 - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
अरनमनई 4
'अरनमनई 4' एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बहन की संदिग्ध मौत के बाद छिपे हुए सच की खोज करने का फैसला करता है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना और सुंदर सी मुख्य भूमिकाओं में हैं। संतोष प्रताप, रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, केएस रविकुमार, जयप्रकाश, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश, राजेंद्रन और सिंगमपुली प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
बैड कॉप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बैड कॉप
'बैड कॉप' एक क्रूर पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शक्तिशाली खलनायक काजबे को पकड़ने की कोशिश करता है। इस सीरीज में गुलशन देवैया और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 7
द बेयर सीजन 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
द बेयर सीजन 3
'द बेयर' की कहानी एक युवा शेफ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शिकागो में अपने परिवार की सैंडविच की दुकान चलाने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज में जेरेमी एलन व्हाइट ने कार्मी बर्ज़ाटो की भूमिका निभाई है, जबकि एबन मॉस-बचराच, आयो एडेबिरी, लियोनेल बॉयस, लिजा कोलोन-जायस, एबी इलियट और मैटी मैथेसन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 21 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'बिग बॉस' ओटीटी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम
बिग बॉस ओटीटी सीजन 3
इस हफ्ते रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' की शुरुआत भी होने वाली है। इस शो में प्रतिभागी एक घर में बंद होते हैं और अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें साझा करते हुए खेल खेलते हैं। साथ ही अपने साथी प्रतिभागी से प्रतियोगिता भी करते हैं। इस बार इस सीजन को अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं। यह शो जियो सिनेमा पर 21 जून से स्ट्रीम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें