फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते 'मैदान' में उतरेंगी ये फिल्में सीरीज, 'गुनाह' के बाद घर आएगी खुशियों की 'गुल्लक'

Mon, 03 Jun 2024 05:22 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बड़े मियां छोटे मियां, गुल्लक - फोटो : इंस्टाग्राम
कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए जून का पहला हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि जून के पहले हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
द लीजेंड ऑफ हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
द लीजेंड ऑफ हनुमान
'द लीजेंड ऑफ हनुमान' भगवान हनुमान की कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है और बताती है कि कैसे वे अंधकार के बीच लोगों के बीच एक उम्मीद की किरण बन गए हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि कैसे भगवान महादेव भगवान राम की सेवा करने के लिए हनुमान के रूप में अवतरित हुए। इसका चौथा सीजन 5 जून को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म मैदान- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
मैदान
मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जो फुटबॉल के खेल पर बनी है। फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई है। अजय फिल्म में महान कोच सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाते नजर आए हैं। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जून को धमाल मचाने के लिए तैयार है।

4 of 6
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां
बड़े मियां छोटे मियां' एक ऐसे सैनिक दल पर आधारित है, जो भारत को नष्ट करने की चाहत रखने वाले एक नकाबपोश बदमाश से चोरी किया गया हथियार बरामद करते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 6 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 6
ब्लैकआउट ट्रेलर - फोटो : इंस्टाग्राम
ब्लैकआउट
'ब्लैकआउट' एक क्राइम रिपोर्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पुणे में एक रात झूठ, लालच और दुर्भाग्य की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म में विक्रांत मैसी, मौनी रॉय और सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'ब्लैकआउट' 7 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेब सीरीज 'गुल्लक' - फोटो : इंस्टाग्राम
गुल्लक
प्रशंसकों की पसंदीदा वेब सीरीज भी इस हफ्ते धमाल मचाने आ रही है। 'गुल्लक' उत्तर भारत के एक छोटे से शहर में रहने वाले एक मध्यमवर्गीय परिवार की कहानी है और इसमें मध्यम वर्ग के संघर्षों को बखूबी दर्शाया गया है। इस सीरीज में जमील खान, हर्ष मायर, गीतांजलि कुलकर्णी और वैभव राज गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसका चौथा सीजन 7 जून को सोनी लिव पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें