फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2024: भाई को लिप किस करने से लेकर स्टेज पर थप्पड़ जड़ने तक, इन बड़े विवादों से घिरा रहा ऑस्कर

Sat, 09 Mar 2024 05:03 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ऑस्कर अवॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला
96वें अकादमी पुरस्कार के पहले दौर की घोषणा हो चुकी है। 10 मार्च को ऑस्कर अवाॅर्ड्स आयोजित किया जाएगा। जैडेया, मिशेल फीफर और ऑस्कर विजेता निकोलस केज और अल पचिनो प्रस्तुतकर्ताओं के पहले सेट में से है, जिनकी घोषणा 27 फरवरी को हुई थी। इसमें नॉमिनेट होने वाले सदस्यों के अलावा फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऑस्कर कई विवादों का भी शिकार हुआ है। आज भी जब भी ऑस्कर का नाम आता है तो साथ में इसके विवादों की भी खूब चर्चा होती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Marlon Brando - फोटो : सोशल मीडिया

मार्लन ब्रैंडो ने अवॉर्ड लेने से किया था इनकार
मार्लन ब्रैंडो को साल 1973 में द गॉडफादर फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। हालांकि, अभिनेता ने यह अवॉर्ड लेने से साफ इनकार कर दिया था और उनकी जगह पर नेटिव अमेरिकन एक्टिविस्ट सेचिन लिट्लफेदर अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। इस दौरान सेचिन ने बताया था कि एक्टर ने अवॉर्ड इसलिए ठुकरा दिया था क्योंकि वे हॉलीवुड में नेटिव अमेरिकन की इमेज दिखाए जाने से नाखुश थे।

विज्ञापन

3 of 7
एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया
इस वजह से विवादों में घिरीं एंजेलिना
साल 2000 के ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान एक लिप किस ने विवाद खड़ा कर दिया था। दरअसल, सेरेमनी में एंजेलिना जोली को फिल्म गर्ल इंट्रप्टेड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अवॉर्ड फंक्शन से पहले एंजेलिना अपने भाई को रेड कार्पेट में लिप किस कर दिया, जिसके बाद खूब विवाद खड़ा हुआ था।

4 of 7
ला ला लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
‘ला ला लैंड’ के गलती से ऑस्कर अनाउंसमेंट पर हुआ था विवाद
साल 2017 में ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान गलती से बेस्ट पिक्चर के लिए फिल्म ‘ला ला लैंड’ के नाम की अनाउंसमेंट कर दी गई थी। इसके बाद गलती सुधारने के लिए यह अनाउंसमेंट की गई थी कि प्रेजेंटर्स के हाथ में गलत नाम का एनवलप चला गया था। बाद में ‘मूनलाइट’ को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
विज्ञापन

5 of 7
विल स्मिथ और क्रिस रॉक - फोटो : सोशल मीडिया
जब मंच पर होस्ट को जड़ा थप्पड़, ऐक्ट्रेस ने उतारे कपड़े
2022 के ऑस्कर अवार्ड के दौरान एक्टर विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया था। बताया गया कि स्मिथ अपनी पत्नी पर होस्ट क्रिस के द्वारा किए मजाक से नाराज थे। वहीं, 2021 में में हॉलीवुड की फ्रैंच एक्ट्रेस कोरिन मासेरियो ने स्टेज पर कपड़े उतारकर हर किसी को चौंका दिया था। जब कोरिन अवॉर्ड देने के लिए मंच पर पहुंची तो उन्होंने फ्रेंच सरकार का विरोध करते हुए कपड़े उतारे। एक्ट्रेस के शरीर पर नारे लिखे हुए थे।
विज्ञापन

6 of 7
मूरे चेस्टिसेस - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकन प्रेसिडेंट के लिए कही अपमानजनक बातें
एक बार तो पूर्व अमेरिकन प्रेसिडेंट जॉर्ज बुश के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गईं। बात 2003 की है। जब मूरे चेस्टिसेस फिल्म बॉलिंग फॉर कोलंबाइन के लिए अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे तो वहां जाकर उन्होंने तत्कालीन अमेरिकन प्रेसिडेंट जॉर्ज बुश के लिए अपमानजनक शब्द कहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जॉन ट्रैवोल्टा - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन ट्रैवोल्टा ने इदीना मेंजेल के नाम का किया गलत उच्चारण  
अभिनेता जॉन ट्रावोल्टा मेंजेल ने पुरस्कारों में ऑस्कर-नामांकित ( बाद में विजेता) गीत 'लेट इट गो' की घोषणा की थी, लेकिन उन्होंने उनके नाम का गलत उच्चारण किया। उन्हें 'एडेल डेजीम' कहा, जो एक ऐसी भूल थी। इस घटना के बाद वे बुरी तरह विवादों का शिकार हुए थे।
 

Tamil nadu: एनसीबी को मिली बड़ी सफलता, ड्रग्स तस्करी मामले में फिल्म निर्माता जाफर सादिक गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें