आज, बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मना रही बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती, फिटनेस और फैशन सेंस की वजह से जानी जाती है। पचास साल से भी ज्यादा की उम्र में वो काफी ग्लैमरस और फिट नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। अभिनेत्री जितनी सोशल मीडिया पर जितनी मशहूर रही हैं, उतना ही चर्चित उनका निजी जीवन भी रहा है। अरबाज खान से तलाक के बाद अर्जुन कपूर के रूप में नया प्यार पाना और फिर उनसे ब्रेक अप, इन सभी वजह से भी वह काफी चर्चा में रहीं।