O Romeo Box Office Collection: फिल्म 'ओ रोमियो' को वीकएंड का फायदा मिला है। इसके कलेक्शन में नौवें दिन बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं शनिवार को इसने कितना कलेक्शन किया है?
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' की रिलीज का आज नौवां दिन है। यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते में वीकएंड के बाद से फिल्म का कलेक्शन घटने लगा था। आज इस फिल्म को शनिवार का फायदा मिला है। आइए जानते हैं आज फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
ओ रोमियो का आज का कलेक्शन
नौवें दिन यानी शनिवार को खबर लिखे जाने तक 'ओ रोमियो' ने 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। कल इसने 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। कल के मुकाबले फिल्म का कलेक्शन बढ़ा है। ओ रोमियो का टोटल कलेक्शन 52.60 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
ओ रोमियो का अब तक का कलेक्शन
पहले दिन फिल्म ने 8.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी।
दूसरे दिन इसने 12.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
तीसरे दिन फिल्म ने सिर्फ 9 करोड़ रुपये कमाए।
चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन 4.85 करोड़ रुपये रहा।
छठे दिन इसने 3.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
सातवें दिन इसने 3.1 करोड़ रुपये कमाए।
4 of 5
ओ रोमियो
- फोटो : इंस्टाग्राम
'ओ रोमियो' की स्टारकास्ट
फिल्म में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार हैं। 'ओ रोमियो' एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक विशाल भारद्वाज हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
'ओ रोमियो' में बदले की कहानी दिखाई गई है। इसकी कहानी 1995 के मुंबई पर आधारित है। जहां उस्तरा (शाहिद कपूर) आईबी ऑफिसर खान (नाना पाटेकर) के लिए काम करता है। खान उस्तरा को गैंगस्टर्स को मारने के लिए पैसे देता है। एक दिन अफ्शा (तृप्ति डिमरी) उस्तरा को कई लोगों को मारने के लिए सुपारी देती है। वह ऐसा क्यों करती है, यह फिल्म देखने पर पता चलेगा। फिल्म में भरपूर रोमांस और एक्शन है।