फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nick Jonas: मालती को गोद में लिए प्रैक्टिस करते दिखे निक जोनस, लोग बोले- पापा-बेटी की हिट जोड़ी

Sun, 16 Apr 2023 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड सिंगर निक जोनस अपनी प्रोफेशनल लाइफ को साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। निक अक्सर अभिनेत्री प्रियंका को साथ मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं।  निक बहुत ही पारिवारिक इंसान हैं, इसलिए वह अक्सर बेटी और पत्नी के साथ फोटोज शेयर करने से नहीं कतराते हैं। हाल ही में, निक जोनस ने बेटी मालती मैरी के साथ एक खास तस्वीर शेयर कर अपने फॉलोअर्स को चौंका दिया।


 
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

निक जोनस ने  हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मालती के साथ एक बेहद ही खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निक एक कॉन्सर्ट में नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस कॉन्सर्ट को  'द जोनस ब्रदर्स कॉन्सर्ट' से ठीक पहले क्लिक किया गया था। इस तस्वीर में निक अपनी बेटी मालती को बेहद ही प्यारे तरीके से पकड़े हुए हैं।

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, मालती मैरी - फोटो : इंस्टाग्राम
इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, ‘उसका पहला साउंड चेक।’ इस तस्वीर को देख कर यह भी पता लगता है कि पिता निक कॉन्सर्ट से पहले अपने शो के लिए हाथ में माइक लेकर रिहर्सल करने में बिजी हैं। निक की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ भी वो बड़ा ही प्यारा बिहेवियर रखते हैं।
 

Nani: 'दशहरा' के बाद अब इस फिल्म में देखने को मिलेगा नानी का जलवा, सुपरस्टार ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

निक की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘पिता और बेटी की जोड़ी कितनी अच्छी लग रही है, निक वाकई में एक अच्छे पिता हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब तक तो मां को बेबी कैरी करते देखा था, लेकिन निक ने इन अवधारणाओं को तोड़ दिया है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मालती के सच में काफी सपोर्टिव पेरेंट्स मिले हैं।’

Neha Dhupia: क्या फिर से मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया, वीडियो देख फैंस क्यों कर रहे प्रेग्नेंसी की चर्चा?

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : social media

निक की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘पिता और बेटी की जोड़ी कितनी अच्छी लग रही है, निक वाकई में एक अच्छे पिता हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अब तक तो मां को बेबी कैरी करते देखा था, लेकिन निक ने इन अवधारणाओं को तोड़ दिया है।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘मालती के सच में काफी सपोर्टिव पेरेंट्स मिले हैं।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें