बेला बजरिया-कपिल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भारतीय मूल के अभिभावकों की संतान बेला बजरिया नेटफ्लिक्स की ग्लोबल चीफ कंटेंट ऑफिसर (सीओओ) यानी कि मुख्य सामग्री अधिकारी हैं। कभी रैंप पर खूब जलवे बिखेरने वाली बेला ने साल 2016 में नेटफ्लिक्स में काम करना शुरू किया था और तरक्की करते करते अब वह उस जगह आ चुकी हैं, जहां पूरी दुनिया में बनने वाली नेटफ्लिक्स की सारी फिल्में, वेब सीरीज और डॉक्यूमेंट्री पर उनकी नजर रहती है।