फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bibek Pangeni: नहीं रहे नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, कैंसर से हारी जंग, पत्नी श्रीजना ने हर कदम पर दिया साथ

Fri, 20 Dec 2024 03:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी की ब्रेन ट्यूमर से लड़ाई लड़ने के बाद मृत्यु हो गई है। 2022 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और पत्नी श्रीजना सुबेदी के समर्पण की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
आज के दौर में कोई भी शख्स सोशल मीडिया से दूर नहीं है। सोशल मीडिया लोगों के लिए वह माध्यम बन गया है, जिसके जरिए वह अपनी निजी जिंदगी के ताजा अपडेट्स अपने करीबियों के साथ साझा करते हैं। अगर किसी की वीडियो वायरल हो जाए तो वह रातोंरात स्टार बन जाता है। पिछले कुछ दिनों से नेपाल का एक वायरल कपल अपनी वीडियोज से सोशल मीडिया पर छाया हुआ था। जो लोग एक्टिव रहते हैं, वह नेपाली कपल बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी के बारे में पता होगा। अब इस कपल को एक दुखद खबर आ रही है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
नेपाली इन्फ्लुएंसर बिबेक पंगेनी की मौत
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी की ब्रेन ट्यूमर से लड़ाई लड़ने के बाद मृत्यु हो गई है। 2022 में उन्हें इस बीमारी का पता चला था। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और पत्नी श्रीजना सुबेदी के समर्पण की तारीफ कर रहा है। बता दें कि कैंसर की इस जंग में श्रीजना सुबेदी ने अपने पति बिबेक पंगेनी का खूब साथ दिया था। एक हमसफर बनकर वह हर कदम पर पति के साथ खड़ी थीं।

यह भी पढ़ें: Oscar 2025: गुनीत मोंगा की ‘अनुजा’ हुई ‘ऑस्कर 2025’ के लिए शॉर्टलिस्ट, जानिए फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
विज्ञापन

3 of 5
बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
बिबेक की ढाल बनी थीं श्रीजना
श्रीजना सुबेदी का यह समर्पण देख हर कोई चाहता था कि उनके पति बिबेक ठीक हो जाए। श्रीजना पति के इलाज के दौरान अपनी और बिबेक की तस्वीरें और वीडियोज भी फैंस के साथ साझा करती रहती थीं, जिसे फैंस खूब पसंद भी करते थे। अब बिबेक के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस श्रीजना को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Soha-Kunal Christmas: कुणाल खेमू-सोहा अली खान ने बेटी इनाया के साथ मनाया क्रिसमस का जश्न, तस्वीरें हुईं वायरल

4 of 5
बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर मिला ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा, 'श्रीजना ने पूरी हिम्मत और प्यार के साथ बिबेक की देखभाल की और चाहती थीं कि कोई चमत्कार हो जाए और उनका पति ठीक हो जाए, लेकिन भगवान ने बिबेक को छीनकर ठीक नहीं किया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इस कपल को देखकर मेरे आंसू नहीं रुकते थे। उन्होंने अपने पति को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए थे। बहुत गलत हुआ।' एक और यूजर ने लिखा, 'आज की दुनिया में श्रीजना जैसा हमसफर मिलना बहुत मुश्किल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिबेक पंगेनी और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी - फोटो : इंस्टाग्राम
पीएचडी के छात्र से थे बिबेक
बता दें कि बिबेक जॉर्जिया यूनिवर्सिटी में भौतिकी और खगोल विज्ञान में पीएचडी कर रहे थे। साल 2022 में उन्हें ब्रेन कैंसर के बारे में पता चला था। उस समय उनका कैंसर तीसरे स्टेज पर पहुंच गया था। तमाम बड़े इलाज कराने के बाद भी बिबेक कैंसर की इस जंग में हार गए और श्रीजना को अकेला कर दुनिया से रुखसत हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें