फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Dhupia: नेहा धूपिया ने साझा कीं बेटे के जन्मदिन पार्टी की तस्वीरें, करीना कपूर समेत कई सितारे भी आए नजर

Sun, 06 Oct 2024 12:14 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिवार को देर रात नेहा धूपिया ने अपने बेटे गुरिक की मजेदार बर्थडे पार्टी से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वो करीना कपूर, सोहा अली खान के अलावा कई अन्य सितारे भी नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 1
अंगद बेदी-नेहा धूपिया-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @nehadhupia
बॉलीवुड में करीना कपूर खान, नेहा धूपिया और सोहा अली खान की दोस्ती काफी मशहूर है। तीनों बी-टाउन के अच्छे दोस्तों में शामिल हैं, जिन्हें अक्सर साथ में घूमते हुए देखा जाता है। उनके अलावा इनके बच्चे भी आपस में काफी घुल मिल गए हैं, जिसकी वजह से भी ये एक दूसरे के काफी करीब हैं। नेहा और अंगद बेदी के बेटे गुरिक के जन्मदिन पर सभी एक बार फिर से इकट्ठा हुए थे। इस दौरान सभी ने खूब ठहाके लगाए और स्पाइडर-मैन थीम वाली पार्टी का भरपूर आनंद भी लिया, जो अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में साफ झलक रहा है।


नेहा धूपिया ने अपने बेटे गुरिक के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई सितारे
शनिवार को देर रात  नेहा धूपिया ने अपने बेटे गुरिक की मजेदार बर्थडे पार्टी से जुड़ी कई तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री द्वारा साझा की गई तस्वीरों में पूरा बेदी परिवार नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में वह अपने बेटे को गोद में लिए अपने पति अंगद बेदी को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी बेटी मेहर धूपिया बेदी स्वादिष्ट मिठाई पर नजरे जमाए दिखाई दे रही हैं। दूसरी तस्वीर में अंगद अपनी मजेदार हरकतों से मेहमानों का मनोरंजन करते हुए दिखाई देते हैं। तीसरी तस्वीर में नेहा और उनकी दोस्त करीना कपूर खान ठहाके लगाती नजर आ रही दोनों ने मैचिंग ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके अलावा अन्य तस्वीरों में सोहा अली खान, कुणाल खेमू, रणविजय सिंह और फेय डिसूजा भी नजर आ रहे हैं। 
Race 4: 'रेस 4' में सैफ अली खान की वापसी पक्की, रमेश तौरानी ने की पुष्टि, जानें कब करेंगे आधिकारिक एलान?
नेहा ने दी पेरेंट को एक खास सलाह
नेहा ने कैप्शन में अपने बेटे पर प्यार बरसाते हुए लिखा, “हम हर रोज अपने बेबी बॉय गुरिक का जश्न मनाते हैं।  हम खूब हंसे, डांस किया, खेला और ढेर सारा केक खाया। यह काफी मजेदार दिन था। मुझे लगता है कि आखिरी तस्वीर इस बात का सबूत है कि पार्टी सफल रही। सभी माता-पिता के लिए एक खास सलाह, जो अपने नन्हे-मुन्नों के लिए पार्टी कर रहे हैं। इसे घर पर न आजमांए। ”
Triptii Dimri: ‘सा रे गा मा पा' के मंच पर गाया तृप्ति ने गीत, आवाज से सभी को दिया चौंका, बचपन का सपना हुआ पूरा
सोहा और कुणाल की बेटी इनाया के सातवें जन्मदिन में भी करीना हुई थीं शामिल
बीते गुरुवार को करीना को अपने बच्चे तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ नेहा के बेटे की बर्थडे पार्टी में जाते हुए देखा गया था। बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक करण जौहर के बच्चे यश और रूही भी इस जश्न में शामिल हुए थे। इससे लगभग एक हफ्ते पहले, वे सभी सोहा और कुणाल की बेटी इनाया के सातवें जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुए थे। इस दौरान करीना के साथ उनके अभिनेता पति सैफ अली खान भी पार्टी में नजर आए थे। इनके अलावा सैफ और सोहा की बहन सबा पटौदी भी इस पार्टी में शामिल हुई थीं।
'बिग बॉस' मराठी के फाइनल से पहले रितेश देशमुख का दिखा स्टाइलिश अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें