फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masaba Gupta: मां के बनने बाद पहला जन्मदिन मना रही हैं मसाबा, नीना गुप्ता ने खास अंदाज में दी शुभकामनाएं

Sat, 02 Nov 2024 10:52 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Masaba Gupta Birthday: अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें उनकी मां समेत कई फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी मसाबा आज जन्मदिन मना रही हैं। फैशन डिजाइनर मसाबा हाल में ही मां बनी हैं। ऐसे में उनके इस खास दिन पर नीना गुप्ता ने अपनी बेटी के लिए एक भावुक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने मसाबा की तस्वीर साझा करते खूबसूरत अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मसाबा गुप्ता, नीना गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
नीना गुप्ता ने भावपूर्ण अंदाज में दी शुभकामनाएं
हाल में ही मसाबा गुप्ता मां बनी हैं। उनके इस जन्मदिन पर उनकी मां ने एक भावपूर्ण संदेश साझा किया है। उन्होंने मसाबा की तस्वीर के साथ एक प्यारा कैप्शन लिख उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने लिखा, “नई मम्मी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।” बताते चलें की पिछले महीने ही मसाबा गुप्ता और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने अपने परिवार में पहले संतान के रूप में एक बच्ची का स्वागत किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
फैंस ने भी दी शुभकामनाएं
नीना गुप्ता द्वारा साझा किए गए पोस्ट के बाद कई फैंस और शुभचिंतकों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक फैन ने मसाबा के मातृत्व की यात्रा का जश्न मनाते हुए लिखा,“जन्मदिन मुबारक हो प्यारी मसाबा, आपको अपनी मां की बेटी के रूप में खिलते हुए और अब खुद एक मां के रूप में देखना काफी अच्छा है। मातृत्व की शुभकामनाएं।” एक अन्य फैन ने मसाबा के जीवन में नीना की भूमिका की तारीफ करते हुए लिखा, “मसाबा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लेकिन आपके लिए एक बड़ा क्षण। आपकी विरासत, आपने उन्हें स्वतंत्रता, आशा और एक ऐसी परवरिश दी जिसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता।"
SRK Dialogues: शाहरुख खान ने पेश की दिल, दोस्ती और प्यार की मिसाल, इन 10 डायलॉग से बयां किए बड़े-बड़े जज्बात

4 of 5
नीना गुप्ता -मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
दिवाली की तस्वीरों में परिवार संग नजर आईं मसाबा
मसाबा गुप्ता ने हाल ही में अपनी मां नीना गुप्ता, सौतेले पिता विवेक मेहरा, पति सत्यदीप मिश्रा और अपने नवजात शिशु सहित पूरे परिवार के साथ दिवाली मनाई। इस दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह पूरे परिवार के साथ नजर आ रही है। इनमें वो सोफे पर बैठी हुई थीं और उनके पीछे सत्यदीप खड़े थे। एक अन्य शॉट में नीना और विवेक के बीच एक कैंडिड मोमेंट नजर आ रहा है, जिसमें वे साथ में हंसते हुए नजर आ रहे थे। 


Slumdog Millionaire: ऑस्कर विजेता 'स्लमडॉग मिलियनेयर' को मंच पर किया जा रहा रूपांतरित, एआर रेहमान ने जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसाबा गुप्ता की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta
सोशल मीडिया पर दी थी पेरेंट बनने की जानकारी
मसाबा गुप्ता और सत्यदीप मिश्रा ने हाल ही में अपनी बेटी का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरती से डिजाइन किए गए पोस्टर के साथ फैंस को ये जानकारी दी थीा। इस पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, "हमारी बहुत ही खास छोटी बच्ची एक बहुत ही खास दिन पर आई। 11.10.2024। मसाबा और सत्यदीप।" उन्होंने अपनी बच्ची के नन्हे पैरों की एक दिल को छू लेने वाली तस्वीर भी शामिल की, जिस पर उसकी जन्मतिथि के साथ सरलता से कैप्शन लिखा है, "11.10.24।" 


Bigg Boss 18: घरवालों के झगड़ों को सुलझाने के लिए आ रहे हैं भोजपुरिया किंग रवि किशन? भाईजान की लेंगे जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें