फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: 'वह हिंदी में बात करते, मुझे इंग्लिश आती थी', गोविंदा के साथ अपनी पहली मुलाकात पर बोलीं नीलम कोठारी

Sat, 26 Oct 2024 01:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neelam Kothari-Govinda: नीलम ने इल्जाम के सेट पर अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की, जहां गोविंदा स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा, "वह मेरे पास आए और मुझे नमस्ते कहा और मुझसे हिंदी में बात करना शुरू कर दिया। ऐसा लगा कि लगता है इसे लेकर अब पेरशानी होने वाली है।"
विज्ञापन
1 of 5
नीलम कोठारी, गोविंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @neelamkotharisoni
फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ गया है, जिसमें नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। नीलम कोठारी ने अपनी निजी जिंदगी से लेकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में खुलकर बात की है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने गोविंदा के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया है। अभिनेत्री का मानना है कि यह मुलाकात काफी ज्यादा अलग थी।
विज्ञापन

2 of 5
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम
गोविंदा के साथ नीलम कोठारी की मुलाकात थी अलग
1980 और 1990 के दशक में नीलम और गोविंदा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थे। यह वह दौर था, जब गोविंदा सुपरस्टार बनने की ओर बढ़ रहे थे और नीलम पहले से ही स्टार थीं। उस समय, उनके रोमांस के बारे में भी कुछ अफवाहें उड़ी थीं। अब एक हालिया इंटरव्यू में नीलम ने गोविंदा के साथ अपनी शुरुआती मुलाकातों को याद करते हुए कहा कि वह अंग्रेजी में बात करती थीं और गोविंदा हिंदी में।
विज्ञापन

3 of 5
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम
भाषा को लेकर हुई थी परेशानी
नीलम ने इल्जाम के सेट पर अपनी पहली मुलाकात के बारे में बात की, जहां गोविंदा स्ट्रीट डांसर की शूटिंग कर रहे थे। अभिनेत्री ने कहा, "वह मेरे पास आए और मुझे नमस्ते कहा और मुझसे हिंदी में बात करना शुरू कर दिया। तो, मैंने सोचा, 'ठीक है, यहां थोड़ी समस्या होने वाली है,' क्योंकि मैं केवल अंग्रेजी में बात करती थी और वह केवल हिंदी में।"

4 of 5
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम-@neelamkotharisoni
दोनों को पसंद था डांस
नीलम ने रेडियो नशा से बात करते हुए आगे कहा, भाषा की बाधा के बावजूद, उन्हें एक चीज में काफी ज्यादा समानता मिली और वह था डांस के लिए लगाव। दोनों ही कलाकारों को डांस काफी ज्यादा पसंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में सुलझ गई थी समस्या
अभिनेत्री ने बताया कि दोनों को बाद में भाषा को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा,  "हम दोनों को बातचीत करते देखना बहुत मजेदार था। वह हिंदी में बात करते थे। मैं अंग्रेजी में, और किसी तरह यह ठीक था। वह समझ जाते थे कि मैं क्या कह रही थी और मैं समझ जाती थी कि वह क्या कह रहे थे।"

Kanaka Raju Death: गुसाडी नृत्य उस्ताद पद्मश्री कनक राजू का 84 वर्ष की आयु में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें