फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samir-Neelam: पहली ही नजर में समीर को दिल दे बैठी थीं नीलम, बेहद दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

Tue, 24 Jan 2023 07:12 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
समीर और नीलम - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी मोस्ट लविंग कपल्स की बात होती है, तो समीर सोनी और नीलम कोठारी का नाम जरूर आता है। दोनों ही ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री नीलम कोठारी और बॉलीवुड के पॉपुलर और सफल अभिनेता समीर सोनी की आज शादी की सालगिरह है। ऐसे में आप इनकी मुलाकात से लेकर शादी तक की कहानी जानना चाहेंगे, तो आइए आपकी जिज्ञासा को ज्यादा ना बढ़ाते हुए आपको इनकी लव स्टोरी से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नीलम और समीर - फोटो : social media
समीर और नीलम की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता समीर और नीलम ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा था। समीर और नीलम की पहली मुलाकात साल 2007 में एकता कपूर के जरिए हुई थी। नीलम को पहली नजर में ही समीर से प्यार हो गया था। एक इंटरव्यू में समीर ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद नीलम ने एकता से कहा था कि तुम्हारा दोस्त अच्छा है। एकता ने मुझे यह मैसेज दिया। बाद में हम दोनों फिर एकता की पार्टी में मिले, जहां हमारा एक-दूसरे से परिचय हुआ।
विज्ञापन

3 of 4
नीलम और समीर - फोटो : social media
इस परिचय के बाद नीलम और समीर की दोस्ती हो गई और दोनों में बातचीत भी शुरू हो गई। धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे का साथ काफी पसंद आने लगा और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। 24 जनवरी 2011 को नीलम और समीर ने एक निजी समारोह में शादी की और बाद में अपने रिश्ते को दुनिया से रूबरू करवाया। शादी के दो साल बाद यानी दो सितंबर 2013 को समीर और नीलम ने बेटी अहाना को गोद लिया।
विज्ञापन

4 of 4
नीलम और गोविंदा - फोटो : social media
बता दें कि शादी के बाद नीलम ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह दिया है और अब वह फेमस ज्वैलरी डिजाइनर बन चुकी हैं। नीलम ने 1984 में फिल्म 'जवानी' से डेब्यू किया। यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी, लेकिन नीलम की खूबसूरती और अदाकारी की बहुत तारीफ हुई थी। नीलम ने गोविंदा के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। नीलम का गोविंदा के साथ अफेयर रहा, लेकिन दोनों की शादी नहीं हो पाई। नीलम और समीर दोनों की यह दूसरी शादी है, लेकिन दोनों एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें