साउथ की मशहूर अदाकारा नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेते नजर आते हैं। आज नयनतारा ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक स्टोरी साझा किया है। जिसमें उन्होंने केरल में वायनाड भूस्खलन से प्रभावित पीड़ितों और परिवारों के प्रति सुहाभूति दिखाने की अपील की है। साथ ही साथ उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय को एक संयुक्त पत्र भेजा। आइए जानते हैं उस पत्र में उन्होंने क्या लिखा है और कितनी वित्तीय सहायता की पेशकश की है--
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा और विग्नेश ने केरल सरकार को मदद की पेशकश करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने संयुक्त पत्र में लिखा है, 'वायनाड में दुखद भूस्खलन के मद्देनजर हमारी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ है। यह जो भी हुआ है वह दिल को दहला देने वाला है। इस वक्त हम सभी को एकजुट होकर इनकी मदद करनी चाहिए'।
विज्ञापन
3 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
नयनतारा और विग्नेश आगे लिखते हैं, 'एकजुटता के संकेत के रूप में हम प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी तरफ से पुनर्निर्माण प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में हम बीस लाख रूपये का विनम्र योगदान दे रहे हैं'।
4 of 5
नयनतारा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara
'हमारी सरकार स्वयंसेवकों बचाव टीमों और कई अन्य संगठनों ने इस वक्त में पीड़ितों को जो मदद पहुंचाई है उसे देखकर बेहद खुशी हुई है। आइए इस कठिन समय में मिलकर हम सब पीड़ित परिवारों की मदद करते हैं'। नयनतारा और विग्नेश इस नोट के साथ पत्र को समाप्त किया है।
नयनतारा और विग्नेश के अलावा, तमिल अभिनेता सूर्या और विक्रम ने भी वायनाड में हुए दुखद भूस्खलन में मदद की पेशकश की है। मलयालम अभिनेता ममूटी, दुलकर सलमान, फहद फासिल जैसे अभिनेताओं ने भी केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दिया है।