'द ग्रेट इंडियन कपिल शो
- फोटो : इंस्टाग्राम: @navjotsinghsidhu
सिद्धू ने क्यों छोड़ा शो
उन्होंने लोकप्रिय शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा, 'कुछ राजनीतिक कारण थे, जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता। कुछ और कारण थे और गुलदस्ता टूट गया। मेरी इच्छा है कि गुलदस्ता फिर से उसी तरह से जुड़ जाए, जैसा वह था। मैं सबसे पहले इसे शुरू करूंगा। उनका शो अभी भी बहुत अच्छा चल रहा है। कपिल एक जीनियस हैं।' उस समय कपिल की टीम का हिस्सा रहे कई कलाकार, जैसे उपासना सिंह, अली असगर और सुमोना चक्रवर्ती, एक के बाद एक शो छोड़ गए।