फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Sports Day 2025: सिर्फ अभिनय ही नहीं, इन एक्टर्स ने खेल के मैदान में भी लहराया परचम; देखें लिस्ट

Fri, 29 Aug 2025 02:01 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sports Person Actors: आज 29 अगस्त के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। जानिए उन एक्टर्स के बारे में, जो एक्टिंग के अलावा स्पोर्ट्स में भी हैं माहिर।

विज्ञापन
1 of 8
स्पोर्ट्सपर्सन एक्टर्स - फोटो : एक्स

मनोरंजन जगत में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो केवल एक्टिंग में ही नहीं बल्कि खेलों में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर जानेंगे ऐसे ही सितारों के बारे में, जो स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी भी हैं।

विज्ञापन

2 of 8
जॉन अब्राहम - फोटो : एक्स

जॉन अब्राहम - फुटबॉल
जॉन अब्राहम अभिनय के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी पहचाने जाते हैं। एक्टर फुटबॉल खेल के बड़े फैन ही नहीं, खिलाड़ी भी हैं। वे खुद क्लब लेवल पर फुटबॉल खेल चुके हैं। अभिनेता को अक्सर फुटबॉल खेल को बढ़ावा देते देखा जाता है। इसके अलावा वह इंडियन सुपर लीग (ISL) की नॉर्थईस्ट यूनाइटेड टीम के को-ओनर भी हैं।

विज्ञापन

3 of 8
रणबीर कपूर - फोटो : एक्स

रणबीर कपूर - फुटबॉल
रणबीर कपूर को बचपन से ही फुटबॉल के प्रति गहरा लगाव रहा है। वो स्कूल में भी फुटबॉल टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा अभिनेत ने अपनी टीम ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब के लिए कई फ्रेंडली मैच खेले हैं।

4 of 8
रणदीप हुड्डा - फोटो : एक्स

रणदीप हुड्डा - पोलो
बॉलीवुड के फिट एक्टर रणदीप हुड्डा की बात करें, तो वो घुड़सवारी और पोलो के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अभिनेता को अक्सर सोशल मीडिय पर पोलो खेलते हुए देखा जाता है।

विज्ञापन

5 of 8
दीपिका पादुकोण - फोटो : एक्स

दीपिका पादुकोण - बैडमिंटन
दीपिका पादुकोण एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो खुद एक पूर्व भारतीय बैंडमिटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। एक्ट्रेस का भी बचपन से ही खेलों का प्रति रूझान रहा है। इतना ही नहीं दीपिका भी नेशनल लेवल पर बैडमिंटन खेल चुकी हैं, हालांकि बाद में उन्होंने एक्टिंग की तरफ रूख किया।

विज्ञापन

6 of 8
सैयामी खेर - फोटो : एक्स

सैयामी खेर - क्रिकेट
सैयामी खेर अभिनेत्री के अलावा एक क्रिकेटर भी हैं, जो महाराष्ट्र के लिए अंडर-16 लेवल तक खेल चुकी हैं। एक्ट्रेस एक आलराउंड के तौर पर जानी जाती थीं। बाद में एक्ट्रेस ने सिनेमाई दुनिया में अपना करियर बनाने का फैसला किया। 

विज्ञापन

7 of 8
अजित कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अजित कुमार - कार रेसिंग
साउथ अभिनेता अजित कुमार का कार रेसिंग के प्रति जुनून किसी से छिपा नहीं है। इसके चलते अभिनेता को कई बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

8 of 8
राहुल बोस - फोटो : राहुल बोस फेसबुक

राहुल बोस- रग्बी
राहुल बोस एक अभिनेता के अलावा रग्बी के शानदार खिलाड़ी भी हैं। अभिनेता ने लंबे अरसे तक इंटरनेशनल स्तर पर इस खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया। साल 2008 में एक्टर ने इस खेल से संन्यास ले लिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें