फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Read A Book Day 2025: अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक, ये एक्टर्स हैं किताबें पढ़ने के शौकीन

Sat, 06 Sep 2025 01:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celebs Love To Read Books: आज 6 सितंबर को ‘नेशनल रीड अ बुक डे’ मनाया जा रहा है, यानी कि जिन्हें किताबें पढ़ना पसंद है। जानिए उन एक्टर्स के बारे में, जो पुस्तक पढ़ने के हैं शौकीन। 

विज्ञापन
1 of 6
आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स

आज शनिवार का दिन किताब पढ़ने के शौकीनों का दिन हैं, क्योंकि 6 सितंबर को ‘नेशनल रीड अ बुक डे’ के रूप में मनाया जाता है। आम आदमी ही नहीं कुछ एक्टर्स भी ऐसे हैं, जिन्हें किताबें पढ़ना का इतना शौक है कि वो शूटिंग से जब समय मिलता है, तो पुस्तकें पढ़ते हैं। इस कड़ी में अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt

आलिया भट्ट
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को किताबें पढ़ना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस को अक्सर सोशल मीडिया पर बुक पढ़ते फोटोज भी शेयर करते देखा जाता है। अभिनेत्री की प्रिय किताबों की बात करें, तो उन्हें 'द फॉल्ट इन आवर स्टार्स' और 'हैरी पॉटर' जैसी किताबें काफी पसंद हैं।

विज्ञापन

3 of 6
अमिताभ बच्चन - फोटो : यूट्यूब

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को अभिनय के अलावा किताबें पढ़ना भी काफी पसंद है। अभिनेता भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी लाइब्रेरी की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसके अलावा उन्हें  ज्यादातर मौकों पर शेक्सपियर, टैगोर और रूमी के के विचारों को कोट करते देखा जाता है

4 of 6
सोनम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनम कपूर
इस कड़ी में सोनम कपूर का भी नाम आता है। कहा जाता है कि उनके दोस्त उन्हें किताबी कीड़ा कहते हैं। वह खाली समय मिलने पर अक्सर बुक्स पढ़ती हैं। एक्ट्रेस को काल्पनिक कहानियां पढ़ना पसंद है।

यह खबर भी पढ़ें: Nikita Ghag: निकिता घाग ने की डायरेक्टर से 10 लाख की वसूली, एक्ट्रेस समेत 15 लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन

5 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम @shweta.tiwari
श्वेता तिवारी
एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को किताबें पढ़ना पसंद है। उनके पास किताबों का कलेक्शन बहुत ज्यादा है। इसके साथ ही उन्हें इंडियन और यूरोपियन इतिहास की बुक्स पढ़ना पसंद है। उन्हें युवाल नोआह हरारी की 'सेपियन्स', अमीश त्रिपाठी की 'द इम्मोर्टल्स ऑफ मेलुहा' और कई अन्य किताबें पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आशुतोष राणा - फोटो : एक्स
आशुतोष राणा
बॉलीवुड अभिनेता और लेखक आशुतोष राणा को भी किताबें पढ़ना बेहद पसंद है। एक्टर अक्सर अपनी रची हुई कविताएं और लेख सुनाते रहते है। अभिनेता को शुरुआती दिनों से ही बुक्स के प्रति प्रेम ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें