फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik-Natasha: हार्दिक से तलाक की अफवाहों के बीच क्या अपने देश लौट गईं नताशा? बेटे के साथ एयरपोर्ट पर आईं नजर

Wed, 17 Jul 2024 10:50 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के तलाक की अटकलें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे अगस्त्य के साथ स्पॉट किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
बेटे अगस्त्य के साथ नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
नताशा स्टेनकोविक और उनके पति हार्दिक पांड्या के तलाक की अटकलें मीडिया में लगातार बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर लगातार यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीच नताशा स्टेनकोविक को मुंबई एयरपोर्ट पर बेटे अगस्त्य के साथ स्पॉट किया गया है। वह अपना सूटकेस पैक करके मुंबई से बाहर गई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
बेटे अगस्त्य के साथ नताशा स्टेनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम
आज बुधवार की सुबह नताशा स्टेनकोविक की मुबंई से निकलते हुए बेटे के साथ कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हार्दिक पांड्या के साथ सब कुछ ठीक न होने की वजह से वह अपने देश वापस लौट गई हैं। इस दौरान नताशा ने जैकेट के नीचे एक सफेद टॉप, काली पैंट और जूते पहने थे। वहीं, अगस्त्य को प्रिंटेड टी-शर्ट, बेज पैंट और जूते पहने देखा गया। वह अपनी नैनी को गले लगाते हुए भी दिखाई दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
नताशा स्टेनकोविक पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@NatasaStankovic
नताशा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में नताशा ने अपने सूटकेस की झलक दिखाई है। इसमें वह कपड़े पैक कर रही थीं। उन्होंने लिखा, 'साल का यही वह समय है।' इसके साथ उन्होंने चेहरा, विमान, घर और लाल दिल वाली इमोजी भी साझा की। नताशा और अगस्त्य उनके देश सर्बिया के लिए उड़ान भर रहे हैं। 

Taapsee: तापसी का नया ‘ताप’ देख मुंबई के दिग्गज हैरान, शाहरुख संग काम करने के बाद तीन गुनी कर दी फीस

4 of 5
हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविच - फोटो : instagram
वहीं, दूसरी तस्वीर में नताशा ने अपनी कार की झलक दिखाई। इसमें वह अपने पेट डॉग के साथ ड्राइवर की सीट पर बैठी थी। उन्होंने तस्वीर साझा कर एक दिल वाली इमोजी लगाई। अभिनेत्री के इन तस्वीरों के साझा करने के बाद हार्दिक पांड्या और उनकी तलाक की खबरों को फिर हवा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
हार्दिक पांड्या ने 2020 में दुबई में नताशा को प्रपोज किया था, जिसके बाद लॉकडाउन में दोनों ने शादी कर ली गई थी। उसी साल इस जोड़े ने अपने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया था। पिछले साल उन्होंने उदयपुर में ईसाई रीति-रिवाज और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोबारा शादी की थी।  

BB OTT 3: फेमिनिज्म को बढ़ते तलाक की बड़ी वजह मानते हैं रणवीर शौरी? बोले- सिर्फ इंडस्ट्री में नहीं, हर जगह है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें