फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik Pandya-Natasa: नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक! फैंस ने ली चैन की सांस

Thu, 06 Jun 2024 03:22 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नताशा स्टेकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी खूबसूरत पत्नी नताशा स्टैनकोविक इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अफवाहों का बाजार गर्म है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कुछ दिनों पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 'पांड्या' सरनेम को हटा लिया था। वहीं आज नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक तस्वीर को साझा किया है, जिसे देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक कई साल पहले एक नाइट क्लब में पहली बार मिले थे। सूत्रों की मानें तो दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया था। कुछ समय डेट करने के बाद बाद कोर्ट मैरिज किया था। बाद उन्होंने एक भव्य समारोह में शादी भी रचाई थी। जिसमें उनके बेटे अगस्त्य भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टैनकोविक के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एक दिन नताशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'पांड्या' सरनेम को हटा लिया। तभी से दोनों के फैंस को लगने लगा की दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। वहीं आज नताशा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में अपने कुत्ते की तस्वीर को साझा करते हुए 'बेबी पांड्या' लिखा है। 

4 of 5
नताशा स्टैनकोविक - फोटो : इंस्टाग्राम

अब सोशल मीडिया पर नताशा की यह स्टोरी वायरल हो रही है। जहां कुछ लोग इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सुलह हो गया है। वहीं कुछ लोग दोनों को ट्रोल भी कर रहे हैं। हार्दिक इन दिनों न्यूयॉर्क में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रेनिंग में व्यस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक और नताशा - फोटो : इंस्टाग्राम
नताशा की पोस्ट को कई लोगों ने शेयर किया है। वहीं कई पैपराजी ने भी इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को साझा किया है। जहां कई यूजर्स आकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'यह सब बस स्टंट था, आईपीएल में मिले हार से ध्यान भटकाने के लिए', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सही खेल गए दोनों पति-पत्नी'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें