दिल्ली की फैशन डिजाइनर नैंसी त्यागी ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी खूबसूरत नीली पोशाक से कान फिल्म फेस्टिवल में सुर्खियां बटोरीं। इसके बाद नैंसी त्यागी ने खुद से सिली हुई एक दूसरी ड्रेस के साथ कान 2025 के रेड कार्पेट पर वापसी की। इस बार उन्होंने मोतियों से सजी एक छोटी ड्रेस पहनी थी। डिजाइनर नैंसी और डिजिटल क्रिएटर ने एक बार ड्रेस से लोगों का दिल जीत लिया। उनकी ड्रेस ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा।