'गदर: एक प्रेम कथा', 'अपने' और 'गदर 2' फिल्में बनाने के बाद निर्देशक अनिल शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'वनवास' के निर्माण में व्यस्त हैं। यह फिल्म अगले महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच फिल्म की टीम और इसके मुख्य कलाकार भी फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं। वहीं, अब फिल्म का प्रचार करने नाना पाटेकर फिल्म की टीम के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'सारेगामापा' के सेट पर पहुंचे।