Nagama Birthday Special: नब्बे के दशक की अभिनेत्री नगमा का आज 50वां जन्मदिन है। अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में अपना सितार बुलंद किया, लेकिन प्यार के मामले में वह बदकिस्मत ही रह गईं। अभिनेत्री का दिल हमेशा शादीशुदा लोगों पर ही आया। आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
नब्बे के दशक की अभिनेत्री नगमा की खूबसूरती और अभिनय के लाखों दीवाने थे और आज भी हैं। अभिनेत्री भले ही रुपहले पर्दे से दूर हैं, पर अपने काम से उन्होंने मनोरंजन जगत में अपना लोहा मनवाया, जिसके लिए आज भी उन्हें सराहना मिलती है। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, पंजाबी से लेकर भोजपुरी भाषाओं की फिल्मों में नगमा ने काम किया। वह देश के बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। हालांकि, ये अदाकारा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रही हैं। सबसे ज्यादा अभिनेत्री की लव लाइफ सुर्खियों में रही, उन्हें कई बार इश्क हुआ, लेकिन वह आज भी तन्हा हैं। आइए आज नगमा के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं…
विज्ञापन
2 of 8
नगमा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
नगमा का असली नाम
अभिनेत्री नगमा को हम सभी उनके इसी नाम से जानते हैं, लेकिन उनका असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। नंदिता अरविंद मोरारजी उर्फ नगमा का जन्म 25 दिसम्बर 1974 को मुंबई में हुआ। नगमा की मां एक मुस्लिम थी और उनके पिता हिंदू। अभिनेत्री की मां शमा काजी ने अरविंद प्रताप सिंह मोरारजी से शादी की। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन
3 of 8
नगमा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
फिल्मी करियर
नगमा ने बॉलीवुड में साल 1990 में सलमान खान की फिल्म 'बागी: अ रिबेल लव स्टोरी' से डेब्यू किया। यह फिल्म 1990 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद वह 'बेवफा से वफा', 'दिलवाले कभी ना हारे', 'हस्ती', 'धरतीपुत्र', 'सुहाग', 'लाल बादशाह', 'कुंवारा' जैसी फिल्मों में नजर आईं। अभिनेत्री ने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मराठी और भोजपुरी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। भोजपुरी फिल्म ‘गंगा’ और ‘दुल्हा मिलल दिलदार’ के लिए भोजपुरी की बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीत चुकी हैं। नगमा ने दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूब नाम और शोहरत कमाई। यहां तक की उनके फैंस ने उनके नाम पर एक मंदिर भी समर्पित कर दिया।
4 of 8
नगमा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
9 भाषाओं का है ज्ञान
एक साक्षात्कार में नगमा ने बताया था कि उन्होंने 9 भाषाएं सीखी है, ताकि वह हर भाषा की फिल्मों में काम कर सके। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि वह 10 भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 8
नगमा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
सौरव गांगुली से रिलेशनशिप
भारतीय टीम के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ नगमा का नाम काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। दोनों एक साथ काफी समय बिताते थे। कहा जाता है कि दोनों के रिश्ते की भनक सौरव गांगुली की पत्नी को लग गई थी, जिसकी वजह से मुश्किलें खड़ी होने लगीं। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया।
विज्ञापन
6 of 8
नगमा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
किस-किस पर आया दिल
सौरव गांगुली से ब्रेकअप के बाद नगमा को दक्षिण भारतीय अभिनेता शरथ कुमार से प्यार हो गया। नगमा की मुलाकात जब शरथ कुमार से हुई तो वह शादीशुदा थे। नगमा और शरथ कुमार का रिलेशनशिप काफी टाक्सिक रहा। दरअसल, जैसे ही शरथ कुमार की पत्नी को यह पता चला कि नगमा से उनका अफेयर चल रहा है, उन्होंने उन्हें छोड़ दिया और तलाक के लिए अर्जी दे दी। विवाद के बाद नगमा ने शरथ कुमार से अलग होने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शरथ कुमार ने उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी थी, जिसके बाद अभिनेत्री को साउथ इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बाद उन्होंने दोबार बॉलीवुड का रुख किया, फिर वह भोजपुरी फिल्मों में आ गईं। एक बार फिर नगमा का दिल शादीशुदा अभिनेता रवि किशन पर आ गया। हालांकि, अभिनेत्री ने कभी भी रवि किशन के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। नगमा के लव लाइफ के चर्चे तो खूब रहें, लेकिन आज भी वह सिंगल हैं।
विज्ञापन
7 of 8
नगमा
- फोटो : इंस्टाग्राम @nagma_actress
राजनीति में भी किस्मत ने नहीं दिया साथ
सफल फिल्मी करियर और हादसों से भरे लव लाइफ के बाद नगमा ने राजनीति का दामन थामा। साल 2004 में वह कांग्रेस पार्टी से इस मैदान में उतरीं। कांग्रेस पार्टी ने साल 2014 में नगमा को यूपी के मेरठ से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इसी साल एक जनसभा के दौरान उनके साथ बदसलूकी हुई, जिसके बाद उन्होंने ऐसा करने वाले को थप्पड़ मार दिया और जनसभा को बीच में ही छोड़कर चली गईं।
परिवार के ये लोग भी फिल्मी दुनिया से रखते हैं ताल्लुक
नगमा के अलावा उनकी दो बहने हैं, जो फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। मोरारजी से तलाक लेने के बाद, नगमा की मां ने बाद में फिल्म निर्माता चंदर सदाना से शादी की, जिनसे उनकी दो और बेटियां हुईं, ज्योतिका जो कॉलीवुड फिल्मों की स्टार हैं और राधिका, जो तमिल फिल्म में अभिनय कर चुकी हैं।