साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' के कारण कानूनी पचड़ों में घिरे हुए हैं, जिसका असर अब नागा चैतन्य की फिल्म 'थंडेल' के दूसरे गाने की रिलीज पर पड़ा। दरअसल, साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी नई फिल्म 'थंडेल' के लिए कमर कस रहे हैं। नागा चैतन्य की आगामी अखिल भारतीय फिल्म 'थंडेल' का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म का दूसरा गाना 'शिव शक्ति' आज रविवार यानी 22 दिसंबर की शाम को कशी घाटों पर रिलीज किया जाना था, लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।