Naga-Sobhita Wedding: बुधवार को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने तेलुगु परंपरा से शादी की। यह शादी हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में मंदिर के थीम वाले सेटअप में संपन्न हुई।
विज्ञापन
1 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : एक्स @iamnagarjuna
बुधवार को नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु परंपरा से शादी की। शादी का सेटअप मंदिर के थीम पर था। 8 बजकर 13 मिनट के शुभ मुहूर्त में दोनों सितारों ने एक-दूजे के हो जाने का वचन लिया। यह विवाह अभिनेता-निर्माता अक्किनेनी नागेश्वर राव (एएनआर) गारू की प्रतिमा के अनावरण के बाद पहला बड़ा उत्सव था, जो इसे अक्किनेनी परिवार के लिए और भी खास बना देता है। शोभिता और नागा की शादी तेलुगु परंपराओं का एक सुंदर प्रतिबिंब था, जिसमें बड़ों के मार्गदर्शन में अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
2 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : एक्स @iamnagarjuna
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : एक्स @iamnagarjuna
नागार्जुन ने लिखा भावुक नोट
अपनी खुशी और भावनाओं को जाहिर करते हुए अभिनेता नागार्जुन ने कहा, "यह शादी हमारे परिवार के लिए एक बहुत ही सार्थक पल है। चैतन्य और शोभिता ने अन्नपूर्णा स्टूडियो में अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए अपने सफर की शुरुआत की, जिससे मेरा दिल बहुत गर्व और आभार से भर गया है। यह प्यार, परंपरा और एकजुटता का उत्सव है जो मेरे पिता के मूल्यों को दर्शाता है - परिवार, सम्मान और एकता। उन्हें इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल है और हम इसे देखने के लिए वास्तव में धन्य महसूस करते हैं।"
4 of 5
नागार्जुन के साथ नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : एक्स: @NagarjunaAkkineni
नागार्जुन ने साझा की शादी की पहली तस्वीरें
नागार्जुन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “शोभिता और चैतन्य के लिए एक खूबसूरत शुरुआत, यह भावनात्मक पल रहा, मेरे प्यारे चैतन्य को बधाई और परिवार में प्यारी शोभिता का स्वागत है। प्रिय शोभिता-आप पहले ही हमारे जीवन में बहुत खुशियां ला चुकी हैं।”