फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa The Lion King: ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ को पछाड़ने से बसे इतनी दूर ‘मुफासा’, हिंदी में रही सबसे आगे

Fri, 03 Jan 2025 07:59 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारत में पूरी दुनिया के साथ क्रिसमस से पांच दिन पहले 20 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी डब किया।
विज्ञापन
1 of 4
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जो काम देश में अब तक तेलुगु और कन्नड़ में बनी देसी फिल्में करती आई हैं, वह काम पहली बार हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने भी कर डाला है। जी हां, चौंकाने वाली खबर ये है कि डिज्नी की लेटेस्ट रिलीज इस एनीमेशन फिल्म ने न सिर्फ बीते साल रिलीज हॉलीवुड फिल्मों में भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं, बल्कि इस फिल्म ने भारत में अपने अंग्रेजी संस्करण से ज्यादा कमाई हिंदी में की है।

Mufasa The Lion King Review: अपनी ही कहानी में विलेन बन गया टाका, बुरा बनने को बार बार करता रहा मुफासा का भला
 
विज्ञापन

2 of 4
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दर्शकों को प्यार, लगातार
फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारत में पूरी दुनिया के साथ क्रिसमस से पांच दिन पहले 20 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी डब किया। फिल्म के हिंदी संस्कऱण की डबिंग शाहरुख खान, उनके बेटों अबराम और आर्यन के अलावा श्रेयस तलपदे, मकरंद देशपांडे, संजय मिश्रा और मेयांग चांग ने की है। फिल्म के हिंदी संस्करण को हिंदी भाषी दर्शकों को जबर्दस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के 14वें दिन तक फिल्म की हिंदी में हुई कमाई अंग्रेजी की कमाई से आगे निकल गई है।

Barry Jenkins Exclusive: ऑस्कर विनर बैरी जेन्किन्स का भारतीय अखबार को दिया इकलौता इंटरव्यू, पढ़िए भी, देखिए भी
 
विज्ञापन

3 of 4
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी में अंग्रेजी से आगे निकली फिल्म
भारत में रिलीज के बाद से फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने अब तक करीब 125 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म का भाषावार कलेक्शन इस प्रकार है:
भाषा कमाई (करोड़ रुपये में)
हिंदी 44.15
अंग्रेजी 41.90
तमिल  22.40
तेलुगु 16.15
कुल   124.60

Mufasa 100 Cr: भारत में ‘मुफासा’ की सेंचुरी का दुनिया भर में हल्ला, हिंदी में शाहरुख ने दिलाया जी भर प्यार
विज्ञापन

4 of 4
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बनेगी साल 2024 की मूवी नंबर वन
फिल्म शुक्रवार से अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में प्रवेश करेगी और अब तक फिल्म का जिस तरह का प्रदर्शन भारत में रहा है, उससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रहेगी। बीते साल रिलीज हॉलीवुड फिल्मों में भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ रही है, जिसने सारी भाषाओं को मिलाकर कुल 128.40 करोड़ रुपये कमाए थे। बीते साल रिलीज हॉलीवुड फिल्मों में भारत में कमाई के मामले में टॉप 3 फिल्में इस प्रकार हैं: 
फिल्म कमाई (करोड़ रुपये में)
डेडपूल एंड वुल्वरिन (2024) 128.40
मुफासा द लॉयन किंग (2024)   124.60*
गॉडजिला एक्स कॉन्ग (2024)   106.42

*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी              

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें