फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Singh Chamkila: अमर सिंह चमकीला की स्क्रीनिंग में जुटे सितारे, शबाना आजमी ने इम्तियाज के साथ जमकर दिए पोज

Mon, 08 Apr 2024 11:25 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी बायोपिक 'अमर सिंह चमकीला' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। आज मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई, जहां कई फिल्मी हस्तियां पहुंचीं।
विज्ञापन
अमर सिंह चमकीला स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ अभिनती फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी गायक के जीवन पर आधारित है, जिन्हें पंजाब के एल्विस के नाम से भी जाना जाता था। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। आज इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई। इसमें सितारों का मेला लगा। शबाना आजमी बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आईं।

विज्ञापन

शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शबाना आजमी का अनोखा अंदाज
फिल्म की स्क्रीनिंग में शबाना आजमी और इम्तियाज अली के अलावा मृणाल ठाकुर, सनी कौशल, महिमा मकवाना, भुवन बाम, सैयामी खेर और पीयूष मिश्रा समेत फिल्म जगत की कई चर्चित हस्तियों ने शिरकत की। अक्सर फिल्मी कार्यक्रमों में साड़ी पहने नजर आने वाली शबाना आजमी का फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान अतरंगी अंदाज देखने को मिला। इम्तियाज अली दिग्गज अदाकारा का आभार जताते नजर आए। 
Bollywood: मेकर्स के हिंट देने के बाद भी नहीं बन सके इन फिल्मों के सीक्वल, लिस्ट के नाम देखकर होगी हैरानी

अमर सिंह चमकीला स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दिन इस ओटीटी पर होगी रिलीज
विक्की कौशल के भाई यानि कैटरीना कैफ के देवर सनी कौशल भी शानदार लुक में स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने पहुंचे। वहीं, फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली भी उत्साह के साथ सभी का स्वागत करते नजर आए। ब्लैक शर्ट और जींस में इम्तियाज अली डैशिंग लुक में दिखे। मालूम हो कि उनकी यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। 
The Kerala Story: ईसाई सूबे ने किशोरों को दिखाई 'द केरल स्टोरी', जागरुकता फैलाने के मकदस से रखी गई स्क्रीनिंग
विज्ञापन

अमर सिंह चमकीला स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुख्य भूमिका में परिणीति-दिलजीत
अभिनेता पीयूष मिश्रा भी स्क्रीनिंग में पहुंचे और फोटो खिंचवाए। मालूम हो कि पंजाब के मशहूर गायक अमर सिंह चमकीला की स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान पत्नी समेत हत्या कर दी गई थी। यह मामला आज तक अनसुलझा है। इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी।
Heeramandi: इस दिन दिखेगी 'हीरामंडी' के डायमंड बाजार की रौनक, भंसाली की सीरीज के ट्रेलर रिलीज डेट से उठा पर्दा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें